Posted by Dilip Pandey
धनबाद : श्री शिव महापुराण कथा सह रुद्राभिषेक का आयोजन 23 जुलाई से किया जाएगा। हर दिन शिव लिंग पूजन होगा। गोविंदपुर के फॉरेस्ट रिसॉर्ट में आयोजन होगा। सुनील अग्रवाल (पुन्नु) ने बताया कि आयोजन की तैयारी कर ली गई है।हर दिन सुबह आठ बजे रुद्राभिषेक व शिव लिंग पूजन होगा। आचार्य राजेंद्र जी महाराज के सानिध्य में विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक होगा। कार्यक्रम 23 जुलाई से लेकर 29 जुलाई तक चलेगा। श्रावण अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सुनील अग्रवाल ने बताया कि श्री शिवपुराण कथा का आयोजन दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होगा। आचार्य राजेंद्रजी महाराज के श्रीमुख से कथा सुनी जाएगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर होगा।