Posted by Dilip Pandey
धनबाद:21 जुलाई को मोहर्रम पर्व को लेकर धनसार थाना परिसर में शांति समिति का एक बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर राजदेव सिंह ने किया।,बैठक में शांति समिति का सभी सम्मानित सदस्यों से सुझाव लिया गया।अंत में थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने कहा कि मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए, कोई असामाजिक तत्व द्वारा सोशल मीडिया में झूठा खबर फैलाते है तो थाना को सूचना दें।सभी लाइसेंस धारियों को रूप निर्धारित किया गया है।डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। सभी नागरिक से आग्रह है कि क्षेत्र में कहीं अप्रिय घटना का सूचना मिले तो थाना को सूचना दें।बैठक में मुख्य रूप से मदन महतो , राणा चट्टराज, संतोष कुशवाहा, अजय मंडल , अफजल खान, मदन महतो, उपेंद्र चंद्रवंशी, गुड्डा सिंह, तारीक अंसारी, गजाधर चौहान आदि लोग शामिल थे।

