नगर आयुक्त ने किया निगम क्षेत्र में चल रहे योजनाओं का निरीक्षण

Posted by Dilip Pandey

हजारीबाग नगर आयुक्त प्रेरणा दीक्षित ने आज 27 जुलाई को निगम क्षेत्रान्तर्गत चल रहे योजनाओं का भौतिक निरक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम खिरगांव स्थित डंपिंग यार्ड का निरक्षण किया। विदित हो कि नगर निगम हजारीबाग द्वारा लिगेसी वेस्ट के निस्तार हेतु कार्य प्रारम्भ किया गया है। इसे बायोरेमिडिशन ऑफ लिगेसी वेस्ट कहा जाता है। इस प्रक्रिया में कचरों को अलग अलग कर निस्तारण का प्रावधान है। कचरा पृथक्करण से प्राप्त प्लास्टिक को सीमेंट कंपनी को भेजा जायेगा तथा मिट्टी से सॉइल फिलिंग का कार्य लिया जाएगा। प्रशासक ने इस कार्य हेतू संबद्ध संवेदको से कार्य को ससमय व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निदेश दिया।
नगर आयुक्त ने अपने निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान खजांची तालाब में चल रहे रेजुवेनशन कार्य का भी निरक्षण किया। मौके पर उन्होंने कार्यरत संवेदको को कार्य में गति लाने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने इस क्षेत्र में पौधारोपण करने का निदेश दिया।
निरक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस सुलोचना मीणा, कार्यपालक अभियंता रमेश सिंह तथा सभी कनीय अभियंता उपस्थित थे।

Related posts