झामुमों के मुख्य संयोजक मंडली का बैठक सम्पन्न

Posted by Dilip Pandey

हजारीबाग जिला परीसदन भवन में मुख्य संयोजक मंडली का बैठक किया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित मुख्य सचिव सह झारखंड परिवहन प्राधिकार सदस्य संजीव कुमार बेदिया ने कहा कि फिलहाल झामुमों के कार्यकारिणी कमिटी को भंग कर दिया गया है। अब नए सिरे से जिले, प्रखंड व पंचायत कमिटी का गठन किया जाएगा। उन्होने आगे कहा कि कमिटी गठन का मुख्य उदेश्य सांगठनिक मजबूती पर जोर देना है। उक्त बातें उन्होने सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। बैठक में कमल नारायण सिंह, राज किशोर मुर्मू, सोनाराम मांझी, व नीलकंठ महतो द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कमिटी से पूर्व पंचायत और प्रखंड कमिटी का चुनाव व गठन किया जाएगा। केंद्रीय सचिव श्री बेदिया ने कहा कि हजारीबाग लोक सभा व विधान सभा चुनाव मे समे भाजपा व आजसू के गठबंधन को शिकस्त देना है और घटक दलों को जीत सुनिश्चित कराना है। मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य कमल नयन सिंह, सोनाराम मांझी, तेकोचंद् महतो, राजकिशोर मुर्मू , नीलकंठ महतो, संजय सिंह, राजा मोहम्मद, फिरोज खलीफा, नईम राही, निसार अहमद, बाबुन हंसदा, जलेश्वर महतो, बाल कुमार महतो, दीपक गुप्ता, मनोहर राम, सुमेर बेसरा, उमेश प्रसाद, मोहम्मद मोनू आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts