मणिपुर में घटित वीभत्स घटना के विरोध में( I.N.D.I.A.) गठबंधन के तमाम दलों द्वारा दुमका में विरोध प्रदर्शन

Posted by Dilip Pandey

धनबाद/ दुमका:मंगलवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय राजेश ठाकुर के निर्देश पर (INDIA) गठबंधन के तमाम दलों के द्वारा मणिपुर में घटित वीभत्स घटना जिससे पूरा देश शर्मसार हुआ और इस देश के राजा के कान में जूं तक नहीं रेंगा ऐसे संवेदनशील समय में इस देश के तमाम संवेदनशील पार्टियां कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा राजद आप पार्टी सीपीआई तमाम दल के संयुक्त(I.N.D.I.A) अध्यक्षता में दुमका के डीसी चौक से सारा शहर भ्रमण करते हुए ढोल नगाड़ों के साथ केंद्र सरकार के विरोध में नारा लगाते हुए घटक दल के कार्यकर्ता समाहरणालय परिसर पहुंचे और केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की कार्यकर्ताओं ने देश के राजा से मणिपुर के मुख्यमंत्री एन वीरेंद्र सिंह के इस्तीफे की मांग की साथ ही इस मुद्दे पर देश के सर्वोच्च सदन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब देने की अपील की और कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।
कार्यक्रम का संचालन दुमका जिला कांग्रेस के अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में दुमका जिला कांग्रेस के प्रभारी रविंद्र वर्मा, जरमुंडी विधानसभा के प्रभारी पंकज मिश्रा सहित कई प्रदेश स्तरीय कांग्रेस के नेता शामिल हुए। अपने संबोधन में दुमका जिला के प्रभारी रविंद्र वर्मा ने कहा की मणिपुर की घटना से देश शर्मसार हुआ है। ऐसी घटना घटने के बाद देश के प्रधानमंत्री का जो कर्तव्य होना चाहिए उन्होंने नहीं किया आज सारा देश के सर्वोच्च सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से इस बात पर चुप्पी तोड़ने की मांग करती है आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मांगे गए सवाल का जवाब सदन में क्यों नहीं देते इससे साबित होता है कि हमारे देश के राजा मे संवेदना समाप्त हो गया है समाहरणालय परिसर में सीपीआईएम नेता एहतेशाम अहमद ने अपने संबोधन में कहा की माननीय प्रधानमंत्री जी को इस वीभत्स घटना पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और देश को जवाब देना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा की महिला नेत्री सुनीता टूडू झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति की सदस्य ने कहा की इस देश में मोदी जी के राज में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं है आए दिन मोदी जी के लोग महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं और मोदी जी के कान में जूं नहीं नहीं रेंगता है इस देश की महिलाओं को अपनी रक्षा के लिए इस व्यभिचारी अत्याचारी और गैर जिम्मेदार सरकार को सत्ता से खींचकर बाहर करना चाहिए आज के इस कार्यक्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस के सचिव अरबी खातून दुमका जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रोफेसर मनोज अंबस्ट, प्रेम कुमार सा, संजीत कुमार सिंह,युगल किशोर सिंह,गणेश,अमित सिंह,महबूब आलम, खुर्शीद, आशीष सिंह,सुनील हेंब्रम,सुनील किस्कु, छवि बागची,मार्था हंसदा, स्टीफन मरांडी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर अध्यक्ष रवि यादव प्रखंड अध्यक्ष चुंडा हेम्ब्रम प्रखंड अध्यक्ष सिराजुद्दीन अंसारी शिवलाल मंडी केंद्रीय समिति सदस्य विजय मल्ला पराक्रम शर्मा सुमंत यादव मोहम्मद महबूब गौरव झा,अनमोल राम हिंदू जोवे,गीता देवी,कृष्णा देवी,आयुष कुमार,मनोज रजक मोहम्मद आरिफ मोहम्मद कैफ मोहम्मद सनी दर्जनों झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता के साथ-साथ आरजेडी के जिलाध्यक्ष प्रमोद पंडित प्रदेश आदिवासी राजद के अध्यक्ष बाबूराम हौसला, प्रदेश सचिव जय कांत कुमार,अनुमंडल अध्यक्ष जितेश कुमार दास, नगर अध्यक्ष कंचन यादव, जामा प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर पंडित, प्रखंड अध्यक्ष नानेश्वर प्रखंड,अध्यक्ष रामेश्वर प्रखंड, अध्यक्ष जयदेव गोराय, दुमका प्रखंड अध्यक्ष पंकज यादव, कुणाल पंडित, संतोष मंडल, मयंक रंजन,अनिल रावत, सदानंद पंडित, पंडित यादव, संजय मरांडी सहित अन्य लोग थे। सीपीआई के सुभाष हेमरोम अखिलेश झा सहित जनता दल यु के उदय सिंह हैदर अली, कांग्रेस की ममता देवी, विमल बेसरा, सरजू राणा सहित हजारों की संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद थे।

Related posts