Posted by Dilip Pandey
धनबाद: शुक्रवार को धैया में धनबाद महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में भाजपा बरटांड मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल के अध्यक्षता मे धैया रानीबांध पर हो रहे जल जमाव के विरोध मे राज्य सरकार के खिलाफ जलजमाव में धनरोपणी एवं एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। जिसमे मछली पकड़ने का भी कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल ने अपने संबोधन में कहा जब से इस रोड का निर्माण हुआ तब से रानी बांध धैया रोड जलजमाव की स्थिति दयनीय है, यहां कभी भी अप्रिय दुघर्टना घट सकती है पर नगर निगम और झारखंड सरकार की नाकामी को दर्शाता है। इस कार्यक्रम में शामिल भाजपा महानगर महामंत्री नितिन भट ने अपने संबोधन मे कहा ये नाकामी झारखंड सरकार की है लाख नाकामियों को छुपाने की कोशिश करे पर छुपा नही सकती है।आज धैया के लोगों की जो स्थिति बनी है बच्चे स्कूल तक नही जा पा रहे है। इस पर सोने पर सुहागा आईएसएम -आईआईटी की नाली का पानी भी इसी पर निकास हो रहा है क्योंकि उनके पास भी समुचित निकासी की वयवस्था नही है ना नगर निगम ने कभी इस पर विचार किया है। ये झारखंड सरकार की नाकामी है क्योंकि केंद्र सरकार के द्वारा आईएसएम को आईआईटी की मान्यता देने के बाद झारखंड की हेमन्त सरकार ने केंद्र सरकार को नीचा दिखाने के लिए बहुत से कार्य को नकारने का काम किया है। धनबाद के नव नियुक्त डी सी से नम्र निवेदन है की धैया के जनता को लेकर इस परेशानी से जल्द से जल्द निजाद दिलाने का कार्य कारे। इस कार्यक्रम में भाजपा बरटांड मंडल जिला महामंत्री नितिन भट्ट, सह मीडिया प्रभारी कुमार अमित, जगबंधु मंडल, अरमजीत चंद्रवंशी,भाजपा बरटांड मंडल महामंत्री रिंकु सिन्हा,उपाध्यक्ष डी के सिंह,पुस्पा राय, मंत्री सरोज शुक्ला, अमित सिंह, प्रमोद अग्रवाल, मीडिया प्रभारी बृजनंदन शर्मा, विजय ठाकुर, मीना देवी, किशोर मंडल,संजीत सिंह, के साथ साथ अनेक कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

