झारखंडवासी अब रांची में शैल्बी अस्पताल की सुविधाओं से होंगे लाभान्वित
धनबाद:अहमदाबाद में शैल्बी अस्पताल की स्थापना कर जीरो तकनीक की खोज कर ज्वाइंट रिप्लेसमेंट में महारत हासिल कर विश्वगुरु बने डा. विक्रम शाह ने विदेशों में अपना उच्च पद प्रतिष्ठा
छोड़ कर देश के लोगों के चिकित्सीय सेवा के लिए
भारत लौट आये।फिर अहमदाबाद, सूरत,मुंबई,
जयपुर,लखनऊ,इंदौर,ग्वालियर, उदयपुर,मोहाली और वापी में शैल्बी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित किये।यानी भारत में 7 राज्यों के 12
शहरों में 2200 बेड की कुल क्षमता वाले 15 अस्पताल संचालित करता है।अब छोटे- छोटे शहरों में लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा
के लिए शैल्बी लिमिटेड के सीएमडी सह विश्व गुरु
ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डा. विक्रम शाह ने कदम उठाये है। उनका इस निर्णय में पहला पहल रांची से शुरू हुआ। रविवार के दिन रांची में शैल्बी डिवाइन
सुपरस्पेशलिटी अस्तपताल का उद्घाटन हुआ।शैल्बी का यह 15 वां अस्पताल हैं। डा.विक्रम शाह के हाथो इस अस्पताल का शुभारंभ हुआ। जिसमे
सैकड़ो गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। विशेष कर
रांची के शैल्बी डिवाइन सुपरस्पेशलिटी अस्पताल
के डायरेक्टर डॉ. देवनिश खेस उपस्थित थे।इस भव्य समारोह में उपस्थित डा. विक्रम शाह ने
मीडिया को बताया कि वर्तमान में छोटे शहरों से बड़ी संख्या में लोगों को गुणवत्तापूर्ण इलाज के लिए
काफी दूरी तय करके बड़े शहरों में जाना पड़ता है। मल्टी स्पेशलिटी के माध्यम से हमारा उद्देश्य उन्नत स्वास्थ्य के साथ रोगियों के देख भाल के बीच की
दूरी को कम करना हैं,जो हमेशा से हमारी ताकत रही है।
हम अगले तीन चार वर्षो में पूरे भारत में कई और मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। इसमें से अधिकांश छोटे शहरों में स्थापित
किए जाएंगे ताकि सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुलभ हो सके। रांची में शैल्बी डिवाइन सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल
खुलने से रांची सहित धनबाद, हजारीबाग,जामताड़ा,दुमका, बोकारो, देवघर सहित राज्य के तमाम शहरो के लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा का लाभ
मिलेगा. रांची के इस अस्पताल की क्षमता 70 बेड की है। और यह रणनीतिक रूप से सीरम-
टोली में स्थित हैं। यंहा के चिकित्सकों का कहना है रुमेटोलॉजी,आर्थोपेडिक्स , हेमेटोलॉजी किडनी रोग, यूरोलॉजी,न्यूरोलॉजी, क्रिटिकल केयर,कार्डियोलॉजी सहित अन्य 15 से ज्यादा गंभीर रोगों का उपचार करने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं।यह चिकित्सको को कहना हैं।शैल्बी दुनिया भर में अपनी आर्थोपेडिक्स सेवाओं के लिए प्रसिद्ध हैं। इसने पिछले 29 वर्षो में 145000 से अधिक सफल ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की हैं।जो दुनिया में सबसे अधिक है।

