ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दर्शनीय एवं दमदार प्रदर्शन कर धनबाद का मान बढ़ाया है:उदय प्रताप सिंह

Posted by Dilip Pandey


धनबाद: 23वा झारखंड राज्य स्तरीय सब जूनियर तथा जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता अपर्णा पब्लिक स्कूल धनबाद में 4 अगस्त से 6 अगस्त तक सफलतापूर्वक आयोजित हुई। इसमें धनबाद के द राइट ट्रेक एकेडमी को तीन स्वर्ण पदक,छह रजत पदक तथा एक कांस्य पदक प्राप्त हुई। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी सप्तमी गोराई , उदय कुमार पंडित, रजत मंडल रहे। रजत पदक विजेता खिलाड़ी साकेत सिंह चौधरी , आदित्य मिश्रा , शगुन वर्मा , पहल जैन , पूर्वी भाटिया, कव्विश जिंदल तथा कांस्य पदक पीयूष रंजन गिरि रहे।इसके साथ ही प्राची सिन्हा, रजत गुप्ता ,रूद्र मिश्रा ने उम्दा एवं दमदार प्रदर्शन कर धनबाद जिला का नाम रोशन किया। इसके लिए कोच विशाल पंडित, समाजसेवी उदय प्रताप सिंह,झारखंड महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष रमा सिन्हा भाजपा युवा नेता रमेश पांडे झारखंड ताइक्वांडो संघ के महासचिव संजय शर्मा भारतीय ताइक्वांडो संघ के महासचिव प्रभात शर्मा धनबाद जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सुमिर शर्मा , लक्ष्मीकांत सिन्हा भारतीय ताइक्वांडो संघ से अश्विनी शर्मा झारखंड ताइक्वांडो संघ के रेफरी चीफ अमर बाउरी, तथा विजय शंकर विश्वकर्मा अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी यमुना कुमार पासवान ने सभी बच्चों भविष्य में इससे भी बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए हौसला बढ़ाते हुए सभी को ढेरों शुभकामनाएं तथा बधाई दी।

Related posts