Dhanbad:विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में खेलों का हुआ भव्य आयोजन



पुरूष एवं महिला वर्ग के लिए फुटबॉल, तीरंदाजी, हॉकी तथा एथलेटिक्स का हुआ आयोजन

विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार राशि उपलब्ध कराया गया


*■पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार अधिनस्थ खेल कूद एवं युवा कार्य निदेशालय के निदेश के आलोक में खेल निदेशालय एवं जिला खेल कार्यालय, धनबाद के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित किया गया।*

*■जिसमें पुरूष एवं महिला वर्ग के लिए एथलेटिक्स अंतर्गत 100 मी.,200 मी.,400 मी. दौड़,4 गुणा 400 मी रिले दौड़,4 गुणा 100 मी रिले दौड़, तीरंदाजी अन्तर्गत इंडियन राउंड 30 मीटर, हॉकी एवं फुटबॉल का आयोजन किया गया।*

*■फुटबॉल में विजेता टीम को 21000, उपविजेता को 15000 एवं तृतीय स्थान को 11000 की राशि प्रदान की गई। वहीं एथलेटिक्स में प्रथम स्थान- 5000, द्वितीय स्थान -3000 एवं तृतीय स्थान – 2000 रुपये की राशि प्रदान की गई। साथ ही हॉकी में विजेता को 21000, उपविजेता को 15000 एवं तृतीय स्थान को 11000 की राशि प्रदान की गई। तीरंदाजी के लिए प्रथम स्थान को 5000, द्वितीय स्थान को 3000 एवं तृतीय स्थान को 2000 रुपए की राशि प्रदान की गई।*

■मौके पर जिला खेल पदाधिकारी दिलिप कुमार, जिला ओलंपिक संघ के सचिव रंजीत केसरी, जिला तीरंदाजी संघ के सचिव जुबेर आलम, जिला फुटबॉल संघ के सचिव फैयाज अहमद एवं तकनीकी पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts