Posted by Dilip Pandey
धनबाद: शनिवार को डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस के अवसर पर विद्यालय के पुस्तकालय में अंतर सदनिय वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था आजादी की लड़ाई में महिलाओं की भूमिका।इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों के स्कूली छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत में विद्यालय के शिक्षक पवन कुमार पांडे एवं पुस्तकालय अध्यक्ष अनिल कुमार ने सभी छात्रों को बताया कि आज का दिन पुस्तकालय विज्ञान के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को नेशनल लाइब्रेरियन डे के रूप में मनाया जाता है क्योंकि इस दिन पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस.आर. रंगनाथन का जन्मदिन मनाया जाता है प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रथम स्थान पर विद्यालय की छात्रा खुशबू चौधरी तक्षशिला सदन से एवं स्वाति कुमारी तक्षशिला सदन से संयुक्त रूप से चुनी गई वहीं दूसरे स्थान पर विद्यालय के छात्र हर्ष सिंह वल्लभी सदन से चुने गए तथा तृतीय स्थान पर विद्यालय की छात्रा सुहानी कुमारी तक्षशिला सदन से चयनित हुए। प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य एन. एन. श्रीवास्तव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की आज का दिन विशेष रुप से पुस्तकालय अध्यक्षों का दिन है क्योंकि आज के दिन ही पुस्तकालय विज्ञान के जनक एवं पुरोधा डॉक्टर सियाली रामामृत रंगनाथन का जन्म हुआ था। इस दिन को भारत में राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस के रूप में मनाया जाता है उन्होंने छात्रों को बताया की आज डॉक्टर रंगनाथन की 129वीं जन्म सती मनाई जा रही है उन्होंने छात्रों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी एवं उनके वाचन कला की सराहना की साथ ही साथ उन्होंने छात्रों को लाइब्रेरी के महत्व के बारे में भी बताया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र लाइब्रेरी को अच्छे तरह से समझे एवं उसके उपयोग को अच्छी तरह से करना सीखें। लाइब्रेरी का विद्यालय में बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने बच्चों की अच्छी तैयारी के लिए संबंधित शिक्षकों की भी हौसला अफजाई की एवं आशा व्यक्त किया कि यह छात्र भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका विद्यालय की शिक्षिका मधुलता एवं शिक्षक आलोक कुमार सिंह एवं विनोद दुबे ने निभाई वहीं प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के शिक्षक पवन कुमार पांडे ने किया प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय के लाइब्रेरियन अनिल कुमार का भी सहयोग रहा।