हेलो किड्स स्मार्ट स्कूल के बच्चों ने निकाली शान से तिरंगा यात्रा

Posted by Dilip Pandey

धनबाद: फूस बंगला, शालीमार स्थित हेलो किड्स स्मार्ट स्कूल के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाल कर शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा आजादी के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई।बच्चों के द्वारा स्वतंत्रता सेनानी की वेशभूषा और बैंड बाजा प्रस्तुति आकर्षक का केंद्र बना रहा।तिरंगा यात्रा में दुकानदारों ने भी बच्चों को पानी एवं चॉकलेट वितरण कर तिरंगा यात्रा में अपनी भागीदारी की।
तिरंगा यात्रा में एकलव केसरी भगत सिंह, आदर्श केसरी गांधीजी, स्नेहा रानी लक्ष्मी बाई,
श्रेया भारत माता,राबिया भारत माता,सिया रानी लक्ष्मी बाई,
कोमल मदर टेरेसा,आकांक्षी जवाहरलाल नेहरू,जसमीत सिंह लाला लाजपत, पलक सिंह ,नैना कुमारी एवं सिंपी कुमारी तिरंगा की वेशभूषा में तिरंगा यात्रा में भाग लिया जो आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यालय के प्रबंधक प्राचार्य इरफान खान ने कहा कि तिरंगा यात्रा हमें आजादी की याद दिलाता है और 77 वां स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय के द्वारा तिरंगा यात्रा हम लोगों ने निकाला है और प्रतिवर्ष यह तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा। इसमें मुख्य रूप से शिक्षिका कनक श्रेया ,लक्ष्मी घोष ,नगमा सिद्धि, दलजीत, सीमा, शुमैला रहमान ,अर्पिता ,सिद्धि, तारा कावेरी , शफकत ,मिस साबरा, ज्योति आदि शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा।

Related posts