भाजपा ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया

Posted by Dilip Pandey

धनबाद: सोमवार को भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर द्वारा अग्रसेन भवन हीरापुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया।
सर्वप्रथम जिला परिषद मैदान से एक मौन जुलूस निकाला गया इस जुलूस में सांसद पशुपतिनाथ सिंह विधायक राज सिन्हा निवर्तमान महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह जी सहित अन्य नेताओं ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
फिर मौन जुलूस के रूप में अग्रसेन भवन हीरापुर मे एक सेमिनार हुआ।अग्रसेन भवन हीरापुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई।सेमिनार को संबोधित करते हुए धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा देश के इतिहास में 14 अगस्त की तिथि कभी न भूलने वाली तिथि है। आज ही के दिन मजहबी और नफरती मानसिकता ने भारत का दु:खद विभाजन किया, जिसके दुष्परिणामस्वरूप असंख्य देश वासियों ने यातनाएं झेलीं और अपनी जान गंवाई। लाखों निर्दोष नागरिकों की चीखें ,कराह और वेदना को देश कभी नहीं भूलेगा ।हमारा देश अखंड रहे।सांस्कृतिक परंपराएं अक्षुण्ण रहे। इसके लिए हम सबों को काफी मेहनत करने की आवश्यकता है
‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर बलिदान हुए सभी नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि।इस क्रूर-वीभत्स यातना के साक्षी सभी नागरिकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।इस अवसर पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा 14 अगस्त 1947 का वह दिन जब विध्वंसात्मक मानसिकता के कारण हुए दुःखद भारत-विभाजन के दौरान लाखों निर्दोष नागरिकों ने अपनी जान गंवाई और करोड़ों नागरिकों को अमानवीय पीड़ा झेलनी पड़ी।हम आजादी का जश्न मनाते हैं, लेकिन बंटवारे का दर्द आज भी हिंदुस्तान के सीने को छलनी करता है। यह पिछली शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी में से एक है।
धनबाद के निवर्तमान महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा किआज ही के दिन वर्ष 1947 में देश का विभाजन हुआ l उस पीड़ा की दुखद स्मृतियां आज भी मन को झकझोर देती हैं l देश के बंटवारे ने अनगिनत परिवारों से उनके अपनों को छीन लिया l विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन का दंश झेलने वाले सभी परिवारों को नमन l
जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा की आइये, आज “विभाजन विभीषिका स्‍मृति दिवस” में उन असंख्य लोगों के संघर्ष और बलिदान को याद करें, जिन्होंने विभाजन के कारण अपने प्राणों की आहुति दी और उन्हें भी जिन्होंने अपनी जड़ों से विस्थापित होने का दर्द सहा।
प्रदेश कार्य समिति सदस्य रागिनी सिंह ने कहा की विभाजन विभीषिका दिवस की दुखद स्मृतियां मन को झकझोर देती है। देश के बंटवारे ने अनगिनत परिवारों से उनके अपनों को छीन लिया। वैसे सभी परिवारों को नमन। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश राही प्रियंका पाल सत्येंद्र कुमार संजीव अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता अजय त्रिवेदी हरीश जोशी ने अपने विचार रखें।मंच का संचालन विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम के संयोजक विष्णु त्रिपाठी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री महेश पासवान ने किया। कार्यक्रम में विभाजन विभीषिका को झेले हुए पूर्णचंद्र झाम, दीपक चोपड़ा, रेनू कपूर ,गंगा शरण शर्मा को भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर के द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महावीर पासवान श्रीराम यादव ,जिला महामंत्री नितिन भट्ट, श्रवण राय, संजय झा, मानस प्रसून, अमलेश सिंह,शशि प्रकाश, रामदेव महतो, पुरुषोत्तम रंजन,मिल्टन पार्थसारथी, कंचन चौरसिया, रीता प्रसाद यादव, चंद्रशेखर मुन्ना ,मौसम सिंह ,निर्मल प्रधान, राजकुमार मंडल ,विकास मिश्रा, पप्पू सिंह ,शेखर सिंह,भरत शर्मा,सुमन सिंह ,अभिषेक पांडे ,अरुण साव,सुजीत सिंन्हा,विकास सिन्हा,संतोष कुमार , अभिमन्यु कुमार,सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts