Posted by Dilip Pandey
झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव रवीन्द्र वर्मा ने प्रेस बयान जारी करते हुवे कहा कि आज भारत के लिए गौरव का दिन है। देश के वैज्ञानिकों के कड़ी मेहनत का फल है कि आज चंद्रयान-3 चांद के सतह पर सफलता पूर्व लैंडिंग कर पाया है। आज देश अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नए ऊंचाइयों को हासिल किया। इसकेलिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई देता हूँ। साथ ही तत्कालीन और देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू का भी आभार व्यक्त करता हूँ कि उनके दूरदर्शिता सोच के चलते ही 1962 में इसरो का स्थापना किए और आज देश इन बुलंदियों पर पहुंच सका है