Posted by Dilip Pandey
पश्चिम बंगाल के विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों के साथ अपराध रोकने में ममता बनर्जी विफल: बबन बैठा
धनबाद: शनिवार को जादवपुर विश्वविद्यालय में नाबालिग छात्र स्वप्नदीप कुंडू की रैंगिंग व मृत्यु मामले में पश्चिम बंगाल सरकार व जादवपुर विश्वविद्यालय प्रशासन के विरुद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, राष्ट्रीय मंत्री बिराज विश्वास सहित 100 से अधिक अभाविप कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता स्वप्नदीप कुंडू के लिए न्याय की मांग कर रहे थे। इसी विरोध प्रदर्शन के दौरान ममता बनर्जी सरकार ने अभाविप के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। इसी के विरोध में शनिवार को ममता बनर्जी का धनबाद महानगर में पुतला दहन किया गया।जिसका नेतृत्व धनबाद महानगर मंत्री किशोर झा द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित अंशु तिवारी, गोलु पांडे, आशुतोष तिवारी, गिरधारी पांडे,अजय, अखिल सिन्हा, संदीप शर्मा,हर्ष पांडे, विशाल कुमार, शुभम हजारी, राहुल सिंह,अजय , कन्हैया, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

