Posted by Dilip Pandey
कतरास: कतरास क्षेत्र के एकेडब्लू एमसी परियोजना में कार्यरत कई इनमोसा के साथियों ने कतरास क्लब में उपाध्याय गुट का दामन छोड़ उप महामंत्री कुश कुमार सिंह एवं केंद्र प्रतिनिधिमंडल के उपस्थिति में मिश्रा गुट में सम्मिलित हुए। मुकेश राय एवं उपेंद्र कुमार राम के नेतृत्व में सभी नए साथियों का स्वागत माला पहनाकर उप महामंत्री कुश कुमार सिंह ने किया। कुश कुमार ने कहा की उनके संगठन द्वारा माइनिंग सुपरवाइजर के हित में सभी कार्य पूरे हो रहे हैं । उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती एवं मेंबर्स के सहयोग से बीसीसीएल इनमोसा की अलग पहचान बन चुकी है। कुश कुमार ने अवगत कराया की उनके संगठन द्वारा सभी बीसीसीएल में कार्यरत माइनिंग स्टाफ के हित के लिए मुख्यालय स्तर पर वार्ता होती है। सम्मिलित होने वाले मेंबर्स में मुकेश कुमार राय, उपेंद्र कुमार राम, अमरेंद्र कुमार पासवान, तारापद साहू, रमन कुमार, प्रफुल्ल कंडोली, विनोद महतो, सुनील कुमार, दुर्गेश कुमार साहू, मनोज कुमार यादव आदि थे। इस कार्यक्रम में एमपी चौहान, विजय यादव, अशोक कनौजिया, यशवंत कुमार सिंह, नवनीत सिंह, अरविंद कुमार, विनोद सिंह, भोला गोप, अनिल शर्मा आदि थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg?w=640)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=640%2C163)