धनबाद विधानसभा युवा कांग्रेस का मासिक कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

Posted by Dilip Pandey

धनबाद: शनिवार को गांधी सेवा सदन में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज,प्रदेश उपाध्यक्ष सह धनबाद जिला युवा कांग्रेस के प्रभारी सत्यम सिंह की उपस्थिति में धनबाद विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कैलाश दास के नेतृत्व में तथा जिला युवा महासचिव विक्की कुमार के संचालन में मासिक कार्यकारणी की बैठक की गई। बैठक में संगठन के विस्तार के लिए युवा कांग्रेस के द्वारा यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान चलाए जा रहे बुथ स्तर पर हर बूथ पर 10 लोगो की कमेटी पंचायत अध्यक्ष बनाए जाने पर समीक्षा की गई ।
प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि आज देश की जनता गिरती अर्थव्यवस्था,बढ़ती महँगाई और बेरोज़गारी जैसी समस्याओं से परेशान है एवं युथ जोड़ो बुथ जोड़ो अभियान के तहत कार्यकारिणी बैठक में इन तमाम मुद्दों पर चिंतन हुआ एवं आगे की रणनीति तय की गई।धनबाद जिला प्रभारी सत्यम सिंह ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ जो बदले की राजनीति मोदी सरकार कर रही है, वह लोकतंत्र के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और हम देश के कोने-कोने से युथ जोड़ो बूथ जोड़ो के तहत सामान्य पृष्ठभूमि के युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए संकल्पित हैं।
इस बैठक में मुख्य रूप से बैठक में मुख्य रूप से धनबाद विधानसभा युवा कांग्रेस कॉर्डिनेटर विक्की कुमार, एससी सेल कांग्रेस के अध्यक्ष राजू दास, जिला युवा उपाध्यक्ष तबरेज खान, जिला युवा महासचिव विक्की कुमार, वाशिम खान, धनबाद विधानसभा उपाध्यक्ष अजय कुमार दास, नगर अध्यक्ष मोसीन खान, प्रखण्ड अध्यक्ष मदन गोप, अजय कुमार दास,गोरेलाल कुमार,विजय कुमार, युधिष्ठिर कुमार दास, विद्युत मुखर्जी, अजय दास,राजा दास,विजय कुमार, भोला दास, जिया आलम, अश्वनी झा, इंजमाम, अनिमेष झा, एमडी इरफान इत्यादि युवा उपस्थित थे।

Related posts