जनता दल यू. के जिला पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष,एवं नगर अध्यक्ष का एक दिवसीय बैठक संपन्न

Posted by Dilip Pandey

नवंबर 2023 में धनबाद में प्रमंडलीय सम्मेलन करने का सामूहिक निर्णय

धनबाद: शनिवार को धनबाद जिला जनता दल यू. के जिला कार्यसमिति के पदाधिकारी/प्रखण्ड कार्यसमिति के पदाधिकारी/नगर कार्यसमिति के पदाधिकारी सहित सभी प्रमुख नेताओं की बैठक गांधी सेवा सदन, धनबाद में की गई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव थे।बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह ने कहा कि आज सभी जिला पदाधिकारी एवं प्रखण्ड संगठन प्रभारी का घोषणा की गई है। सभी प्रखण्ड से लेकर वार्ड तक अक्टूबर, 2023 तक सभी कार्यसमिति गठन करने का आदेश दिया गया है। आगामी नवम्बर, 2023 में धनबाद में प्रमण्डलीय सम्मेलन करने का सामुहिक निर्णय लिया गया। इस प्रमण्डलीय सम्मेलन में पार्टी के सर्वमान्य नेता सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद ललन सिंह, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो, झारखण्ड के संगठन प्रभारी बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी सह प्रभारी विजय सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। जिसकी तैयारी के लिए एक तैयारी समिति का भी गठन शनिवार के इस बैठक में किया गया। बैठक में केन्द्र सरकार के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने एवं जिला मुख्यालय पर एक महाधरना देने का भी निर्णय लिया गया है। श्री सिंह ने कहा कि धनबाद में सदस्यता अभियान 15 हजार पूरा कर लिया गया है और दो महीना के अंदर 25 हजार सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में धनबाद में एम्स खोलने, हवाई अड्डा खोलने आदि मांग को लेकर आंदोलन करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान डुमरी विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी देवी की जीत को लेकर पार्टी के नेताओं ने गठबंधन के वरीय नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को बधाई दी।बैठक के उपरांत पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे बी.बी. शर्मा के निधन पर पार्टी द्वारा दो मिनट का मौन धारण रखा गया और भगवान से उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया।इस बैठक में मुख्य रूप से अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राम स्वरूप यादव, प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह, प्रदेश सचिव राजु कुमार सिंह, प्रदेश सचिव सुभाष राय, वरिष्ठ नेता गुलाब महतो, पूर्व प्रदेश महासचिव उचित महतो, के.बी सहाय,युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रूपेश पासवान,धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिलीप सिन्हा,अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष निर्मल रवानी, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश नेत्री पुष्पा पाण्डेय, मो. तनवीर अहमद, सकलदेव राय, अशोक सिंह, महिला नेत्री बबीता देवी, स्मृतिकांत सिंह, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष बबलू मोदक, निरसा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार पांडेय, बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण महतो, तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र पांडेय, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चंद्र गोप, गोमो नगर अध्यक्ष मोहम्मद अकरम, झरिया प्रखंड अध्यक्ष राम पुकार पासवान, गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, पूर्वी टुंडी प्रखंड अध्यक्ष शिशिर दा, टुंडी प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, भूली नगर अध्यक्ष झप्पू सिन्हा, साधु शरण पासवान, अनिल सिन्हा, शंकर चौरसिया,कपिल देव यादव,आरएस वर्मा, बमबम सिंह,रीता रानी मंडल,मंजू रानी आदि उपस्थित थे।

Related posts