Posted by Dilip Pandey
गोल्फ ग्राउंड में 23 सितंबर को कवि कुमार विश्वास और 24 सितंबर को पद्मश्री कैलाश खेर बिखेरेंगे जलवा
धनबाद:धनबाद में साहित्य विकास परिषद द्वारा हिंदी साहित्य उत्सव मनाया जा रहा है इसको लेकर धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम में दो दिवसीय हिंदी साहित्य को बढ़ावा देने को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ,पहले दिन 23 सितंबर को देश के जाने माने कवि कुमार विश्वास का कार्यक्रम किया जाएगा वही दूसरे दिन 24 सितंबर को पद्मश्री कैलाश खेर का संगीतमय प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी को लेकर साहित्य विकास परिषद के अध्यक्ष और सदस्यों ने बताया कि शनिवार शाम संध्या 7:00 बजे प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास और दूसरे रविवार संध्या 7:00 बजे पद्मश्री कैलाश खेर का कार्यक्रम किया जाएगा कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है कार्यक्रम में करीब 5 से 15 हजार तक दर्शकों के आने की संभावना है वहीं कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। साथ ही कहा कि हिंदी साहित्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1980 से यहां संगठन काम कर रही है।वहीं 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।