Posted by Dilip Pandey
धनबाद/ बलियापुर;झारखंड के पुरोधा स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो का 100 वां जयंती समारोह पर बलियापुर विनोद धाम में स्थापित प्रतिमा पर आजसु पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो,धनबाद पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ,गोमीया के विधायक लंबोदर महतो, सांसद पीएन सिंह, सिंदरी विधायक की पत्नी तारा देवी,आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी आजसू के जिला अध्यक्ष मंटू महतो, महानगर महासचिव दिलीप सिंह,शंकर महतो आजसू के रतीलाल महतो,अवधेश यादव, विभिन्न संगठनो और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों, विनोद बिहारी महतो इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं, उपस्थित पुरुषो और महिलाओं ने माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित एवं नमन कर श्रद्धांजलि दी। विनोद बिहारी महतो के पौत्र एवं राज किशोर महतो के पुत्र एडवोकेट राहुल महतो ने बीबीएम महाविद्यालय के सभागार में सभी अतिथियो का शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया।सभागार में कॉलेज के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने सभागार में अपने संबोधन में कहा कि बिनोद बाबू और राजकिशोर बाबू का जन्मदिन एक ही दिन है। पिछली बार राजकिशोर बाबू हमारे साथ थे। लेकिन अब राहुल बाबू है। बिनोद बाबू को गहरी से जानेंगे तो राज्य के बारे में जानेंगे। बिनोद बाबू को जाने के लिए वर्तमान में हम सभी को बदलना होगा। समाधी स्थल पर व आसपास के गांव में अच्छी सड़क, बिजली, शिक्षा होना चाहिए। विनोद विचार मंच को बढ़ाने के लिए हम सभी को मिल जुलकर काम करना होगा। सोभाग्य है कि बिनोद बाबू के परिवार के साथ राज्यनीति करने का अवसर मिला है। झारखंड राज स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के चेतना को झारखंड के स्वर्णिम विकास के लिए बढ़ाना है। उनका 101 वीं जयंती समारोह को पूरे राज्य में भव्य बनाने की तैयारी अभी से शुरू कर देनी है।धनबाद सांसद पीएन सिंह ने इस मौके पर कहा कि मैं विशेष रूप से विनोद बाबू के 100 वां जयंती में हृदय से श्रद्धांजली देने आया हूं। साथ ही स्वर्गीय राजकिशोर महतो का भी इसी दिन 77 वां जयंती है।स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो ने समाज के लिए बहुत महतवपूर्ण कार्य किए खासकर संस्था के लिए, पढ़ो लिखो अधिकार के लिए, समस्त झारखंड को जागृत किए।वह एमपी और एमएलए जब थे तब भी सादगी के प्रतीक थे। उनसे हम सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है।इस अवसर पर स्वर्गीय राज किशोर महतो ट्रस्ट एंड डायबेक्स चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कॉलेज के एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने बैंड बजा कर सलामी दी। आशु सुप्रीमो सुदेश महतो ने करीब 2 किलोमीटर पैदल चलकर विनोद धाम पहुंचे जहां उनका विनोद बिहारी महतो के पुत्र राहुल महतो ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढाकर स्वागत किया गया। 100 वां जयंती को सफल बनाने में गौतम रवानी प्रवीण, आनंद, निरंजन, करम महतो, मनीष महतो,संतोष महतो, राजा महतो, पंकज मंडल आनंद गोप, रमेश कुमार महतो, मथुरा प्रसाद महतो सक्रिय थे। समारोह के दौरान विनोद बाबू अमर रहे के नारे लगते रहे।