Posted by Dilip Pandey
धनबाद: बुधवार को भाजपा बैंक मोड़ मंडल अंतर्गत बिरसा चौक पर मंडल अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह सोनू के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह सोनू के द्वारा अंग वस्त्र एवम गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालो में प्रीतीपाल सिंह आजमानी, संजयनंद गोस्वामी , नीरज सिन्हा,शंकर तिवारी,सरोज प्रसाद,अनिल प्रसाद, चन्दन राय, जितेंद्र मालाकार,नवल साव,अमरकांत पांडेय,सुजीत झा, सगुन वर्मा,रेणु थापा,मालती देवी, सुरेश साव,प्रेम गंगेसरिया,प्रदीप विश्वकर्मा, परशुराम पासवान, धर्मेंद्र सोनकर,संतोष सोनकर,अर्जुन विश्वकर्मा, परमेंद्र प्रसाद, कौशल कुमार,पंकज शर्मा,उदय साव, सतीश सोनकर इत्यादि सहित दर्जनों साथी उपस्थित थे।