Posted by Dilip Pandey
धनबाद:लोहार बरवा टुंडी रोड स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम अपना घर में समाजसेवी असलम खान अपने पूरे परिवार के साथ आश्रम में आश्रय ले रहे वृद्धजनों की सेवा करने एवं शुद्ध बुद्ध लेने पहुंचे। उन्होंने बताया आज मेरे एक वर्षीय पोते अहमदुल्लाह का जन्मदिन है और मैं और मेरे पूरे परिवार ने उसका जन्मदिन यहीं आश्रम में मनाने का निश्चय किया क्योंकि यहां पर माहौल बहुत ही भावनात्मक होता है साथ ही सेवा से वृद्धजनों का निस्वार्थ हार्दिक दुआ आशीर्वाद प्राप्त होता है जो जीवन में बहुत बहुमूल्य है। मेरे सारे परिवार यहां पर वृद्ध जनों की सेवा कर, घुल मिलकर काफी खुश है इससे बड़ा हार्दिक संतोष और क्या हो सकता है। इस दुनिया में इंसानियत का भला करने से बड़ा दूसरा कोई काम नहीं है।आश्रम में अहमदुल्लाह का वृद्ध जनों के बीच जन्मदिन काटा गया। तथा वृद्धजनों के लिए स्वादिष्ट भोजन का प्रबंध किया गया था। पूरे परिवार का अपनापन, प्यार और सेवा से गदगद थे सभी बुजुर्गों ने मो. असलम खान के पूरे परिवार और दोस्तों को आत्मिक हार्दिक आशीर्वाद दिया। बुजुर्गों के सेवा सत्कार के लिए आश्रम अध्यक्ष मो. नौशाद गद्दी ने बुजुर्गों का ख्याल रखने के लिए पूरे परिवार का आभार प्रकट कर शुक्रिया अदा किया। बुधवार को बुजुर्गों की सेवा में मो. असलम खान, मुस्ताक अहमद खान, अख्तर खान, अकबर खान, मो. नजीबुल्लाह, रेहाना खातून, नुजहत नाज़,मरियम खानम, सफीकुन निशा, अमीना खान, अलीशा खान सक्रिय थे।