Posted by Dilip Pandey
झरिया आरएसपी कॉलेज में विशाल जनसभा कार्यक्रम का आयोजन
धनबाद: 17 अगस्त से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में शुरू हुई संकल्प यात्रा के छठे चरण में झरिया विधानसभा क्षेत्र के आरएसपी कॉलेज ग्राउंड में बुधवार 27 सिंतबर को विशाल जनसभा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संकल्प यात्रा कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा था। शहर के कोने कोने से भाजपा समर्थको का हुजूम कार्यक्रम स्थल पर उमड़ पड़ी। पूरा आरएसपी कॉलेज मैदान लोगो के भरा पड़ा था। लगभग 12 बजे प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनसार से रोड शो करते हुए खुले जीप में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पोहुचे। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह भी जीप में सवार दिखी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर बाबूलाल मरांडी का मंच पर स्वागत किया। मंच पर मौजूद धनबाद सांसद पी एन सिंह , भाजपा नेत्री रागनी सिंह , पूर्व विधायक कुंती देवी,धनबाद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की सुरुवात की।भाजपा नेत्री रागनी सिंह ने बाबूलाल मरांडी को अंगवस्त्र व तलवार भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंच पर मौजूद नेताओं को 103 किलो वजन की माला भेट कर स्वागत अभिनंदन किया।
मंच को संबोधित करते है प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झरिया में हो रही संकल्प यात्रा का यह 43 वां सभा है। लेकिन संकल्प यात्रा चलते चलते जनता के प्यार से अब जन संकल्प यात्रा में तब्दील हो गई। झरिया में जनता के जनसैलाब को देख कर आने वाले विधानसभा चुनाव का नतीजा पूर्ण अनुमान लगाया जा सकता है। मोदी सरकार ने गाँव व गरीबों को लेकर जो काम किया वह दिखता है। इन चार सालों में झारखंड बहुत पीछे हो गया ।झारखंड सरकार गरीबों को अनाज पहुंचने के बजाए बाजारों में बेच कर अपनी तिजोरी भरने का काम कर रही है। केंद्र सरकार की योजनाओं को झारखंड में पूरा नही होने दिया। मोदी सरकार ने किसानों के खाते में पैसा भेजा,उज्जवला योजना के तहत गरीब महिलाओं को सब्सिडी दिया। विश्कर्मा योजना के तहत कारीगरों को जोड़ा , सस्ते ब्याज दर पर रोजगार के लिए लोन देने की व्यवस्था की। प्रधानमंत्री देश की जनता की चिंता करते है। लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 सीटों की व्यवस्था की। झारखंड में चार साल में क्या विकास हुआ जनता जानती है। रोजगार का वादा किया लेकिन न ही किसी को रोजगार मिल और न ही भागता मिला। यह सिर्फ झूठ बोलकर ठगने का काम कर रहे है। बीजेपी कार्यकाल में विकास कार्य हुआ , झारखंड राज्य जब बना था तो भाजपा के कार्यकाल में ही बना था।
धनबाद के लोग मुझे व्हाट्सएप्प पर मैसेज भेजते है , फोन कर के चोरी व रंगदारी की शिकायत करते है। अब तो यह हालत हो गई है कि ठेले वाले , खोमचा वाले जैसे गरीबों से रंगदारी मांगी जा रही है , जान मारने की धमकियां दी जा रही है। सरकार को व्यपारीयो की कोई चिंता नही है। पुलिस द्वारा लोगो को सुरक्षा नही दी जा रही है इसके लिए एसआईटी गठित कर जांच करने की आवश्यकता है। अगर 2024 में भाजपा की सरकार बनेगी तो ऐसे हत्याओ की जांच कर लोगों को इंसाफ दिलाने का काम भाजपा करेगी। धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प है कि सिहआसान खाली करो जनता आ रही है। झरिया में हो रहे हमारा मकसद है कांग्रेस से झरिया की सीट को छीन लेना। बाबूलाल मरांडी की हमेशा यही सोच रहि है कि किस तरह से विधिव्यस्था, सड़क, विद्यालय को ठीक किया जाए। नरेंद्र मोदी की पसंद है बाबूलाल मरांडी। बाबूलाल मरांडी का विषेस स्नेह झरिया विधानसभा क्षेत्र से है। झरिया में भाजपा सिर्फ जनता व कार्यकर्ताओं के बल पर ही सफल हो सकता है इसका संकल्प आज झरिया की जनता को लेना होगा।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन हम सभी संकल्प लेते है कि इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकना है। लगातार कोयलांचल में अपराध चरम सीमा पर है मिलीभगत से बने सरकार में कोयला, लोहा की चोरी से लेकर व्यपारियो में ख़ौफ़ का माहौल जो बना हुआ है उसे खत्म करना होगा। कोरोनकाल से लेकर राशनकार्ड समेत गरीब कल्याण का कार्य केंद्र की मोदी सरकार का देन है।धनबाद में युवाओं का शोषण हो रहा है। कोयला से लेकर हर अपराध पर विपक्षी दलों का कब्जा है। पांच साल बीत चुका है अब समय आ चुका है जब जनता मुहतोड़ जवाब देगी। व्यपारियो को धमकाया जा रहा है आज व्यपारियो ने बाबूलाल मरांडी को ज्ञापन सौंपा है। विपक्षी याद रखे रागनी सिंह ने डरी थी न डरेगी, जब तक जिंदा हु तब तक बुराइयों से लड़ूंगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार अग्रवाल,प्रदेश प्रमुख प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश राही, शैलेश सिंह चंद्रवंशी,सुजीत सिन्हा, अभिषेक पांडे,सुमन अग्रवाल,शैलेंद्र सिंह , दिलीप आडवाणी , लकी सिंह ,नन्हे सिंह, अमर सिंह,आनंद ओझा समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता समारोह में मौजूद रहे।