रांची : हेमंत सोरेन कैबिनेट सरकार की हुई बैठक में 32 प्रस्तावों पर मुहर लगी।

रांची : हेमंत सोरेन कैबिनेट सरकार की हुई बैठक में आज 32 प्रस्तावों पर मुहर लगी। पंचायत योजना के तहत ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत करने के प्रस्ताव पर सहमति दी गई। पुरस्कार की राशि चार लाख से लेकर 20 लाख रुपये तक है। 24 ग्राम पंचायत को 10 लाख रुपये और पांच प्रखंड पंचायत को 15 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा। वहीं, दो जिला परिषद को 20 लाख रुपये की राशि देने पर सहमति दी गई है। पंचायतों को स्वास्थय एवं स्वच्छ प्रोत्साहन पुरस्कार भी मिलेगा। 24 पंचायतों को 10 लाख, प्रखंड पंचायत को 15 लाख और जिला परिषद को 20 लाख रुपये मिलेंगे। उत्कृष्ट ग्राम सभा पुरस्कार योजना के तहत 48 ग्राम सभा को चार-चार लाख रुपये बेहतर काम और सेवा के लिये दिये जायेंगे। सरकार ने कई जगहों पर थाना बनाने का निर्णय लिया है। रांची के विधानसभा, साहिबगंज में गंगा नदी थाना, बोकारो में चीराचास थाना, चाईबासा में कोरिया थाना बनेगा। वहीं रांची में चामा और जलगा ओपी खोले जायेंगे। रांची में राहे को उत्क्रमित कर थाना बनाया गया। कैबिनेट ने लोहरदगा में हुये हिंसा से प्रभावित लोगों को मुआवजा देने का निर्णय लिया है। साल 2020 में जनवरी में हिंसा हुई थी। सरकार ने 91 परिवारों के चल अचल संपत्ति के नुकसान के बदले 51 लाख रुपए अधिक मुआवजा भुगतान देने की स्वीकृति दी।

Related posts