बोकारो : बोकारो में आज चेन स्नेचरों ने एक बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बनाया। बाइक सवार बदमाशों ने 65 साल की शांति देवी को जख्मी कर उनसे सोने की चेन छीन ली। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद इलाके में खौफ है। घटना सेक्टर तीन सिटी पार्क के पास हुई है। वहीं शांति देवी का घर सेक्टर चार में है। मिली जानकारी के अनुसार शांति देवी जीतिया का प्रसाद देने अपने एक रिश्तेदार के घर आयी थी। उनका घर सेक्टर तीन डी के आवास संख्या 66 में है। जैसे ही शांति देवी गाड़ी से उतरी कि पहले से घात लगाये अपराधियों ने उनपर हमला कर उनसे चेन छीन ली। घटना को अंजाम दे अपराधी वहां से फरार हो गये। शांति देवी की चीख पर परिजन बाहर निकले तो उन्हें गिरा पाया। पीड़िता के पति का नाम भागीरथ साहू है। वह BSL प्रोजेक्ट विभाग में एजीएम हैं। घटना की खबर पुलिस को दे दी गई है। चेन की कीमत 3 लाख के करीब बताई गई।

