“पहला कदम दिव्यांग स्कूल” (नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट) द्वारा एक अस्थाई स्टॉल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद के प्रांगण में लगाया गया |
धनबाद- 28.10.24
“पहला कदम दिव्यांग स्कूल” (नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट) द्वारा एक अस्थाई स्टॉल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद के प्रांगण में लगाया गया जिसका मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल किशोर सिन्हा एवं पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्षा श्रीमती गरिमा सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलित करके उदघाटन किया गया | उन्होंने दिव्यांग बच्चों द्वारा बनायी गई सामग्री को खरीदकर उनका उत्साहवर्धन किया | इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अन्य सदस्याएं, मंडल के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे |
अमरेश कुमार
(वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद
एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी)

