धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान,जिलाध्यक्ष श्री ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह जी की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान को जिला के सभी प्रखंडों/नगरों में सफल बनाने व सदस्यता अभियान को गति देने को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में आवश्यक बैठक आयोजित की गई,उक्त बैठक में धनबाद जिला सदस्यता अभियान के प्रभारी श्री अशोक श्रीवास्तव जी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जिला में सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी में जोड़ने का काम कर रही है और पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है,कांग्रेस पार्टी जिला के सभी विधानसभा के सभी प्रखंडों,नगरों, पंचायतों एवं वार्डो में सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी में जोड़ने का काम करेगी,साथ-साथ जिला में संगठन को मजबूत एवं सशक्त बनाई जाएगी ताकि आगामी नगर निगम चुनाव एवं पंचायत चुनाव में पार्टी के लोग अधिक से अधिक अपने-अपने क्षेत्रों में जीत दर्ज कर सके।आगे श्री सिंह ने संगठनात्मक मजबूती पर बल देते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी को सशक्त एवं मजबूत बनाने को लेकर सदस्यता अभियान के माध्यम से कांग्रेस पार्टी अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम करेगी ताकि आने वाले नगर निगम, पंचायत चुनाव में पार्टी के लोग अधिक से अधिक सुनिश्चित जीत दर्ज करने में कामयाब हो सके,झारखंड प्रदेश कांग्रेस के माननीय अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी के निर्देशानुसार,सदस्यता अभियान के माध्यम कांग्रेस पार्टी ने संगठन को धारदार एवं सशक्त बनाने का संकल्प लिया है,आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशाआमजनों,गरीबों, किसानों,महिलाओं के हर सुख-दुख में साथ रही है और आगे भी रहेगी,वर्तमान केंद्र सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है,इनके चाल चेहरा और चरित्र से लोग हदप्रद, है ,केंद्र की मोदी सरकार का क्रियाकलाप से लोग त्रस्त एवं परेशान हैं,मोदी सरकार किसानों, महिलाओं, छात्रों एवं गरीबों के खिलाफ कार्य कर रही है ,आगे उन्होंने जिला के सभी कांग्रेसजनों से सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया एवं आशा जताया की लगातार दो बार से सबसे ज्यादा सदस्य बनाने में अव्वल रहे धनबाद जिला इस बार भी सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर अव्वल जिला रहने का काम करेगी।आगे श्री सिंह ने कहा कि जिला के सभी प्रखंडों एवं नगरों में सदस्यता अभियान को सफल बनाने को लेकर बनाए गए सभी प्रभारीगण संबंधित अपने अपने प्रखंडों एवं नगरों में सप्ताह में एक बार आवश्यक रूप से पहुंचकर सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित कर जिला में सदस्यता अभियान को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे एवं सप्ताहिक रिपोर्ट जिला कांग्रेस कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में धनबाद जिला सदस्यता अभियान के प्रभारी अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि धनबाद जिला के सभी प्रखंडों एवं नगरों में सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन को सशक्त एवं मजबूत बनाने का आह्वान किया,आगे उन्होंने धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यों की सराहना की एवं उम्मीद जताया कि पूर्व में सदस्यता अभियान में धनबाद जिला लगातार दो बार से अव्वल रहा है और इस बार भी सदस्यता अभियान के माध्यम से धनबाद जिला सदस्यता अभियान कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने में अब्बल रहेगा।बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष द्वय शंकर प्रजापति,रविंद्र वर्मा, शमशेर आलम,बीके सिंह,राशिद रजा अंसारी,मनोज सिंह,मंटू दास, मनोज यादव,संजय महतो,रवि चौबे,संजय सिंह चौधरी,अल्ताफ हुसैन,संजय जायसवाल,बबीता शर्मा,अशोक लाल,संतोष राय,शशि भूषण तिवारी,कामता पासवान,प्रभाकर नोनिया,राजू दास,वैभव सिन्हा,अवधेश पासवान,योगेश ठाकुर, डी.एन यादव,प्रियव्रत सिंह चौधरी,पप्पू कुमार तिवारी,बबलू दास, रमेश राय,चक्रवर्ती ओझा, शफीउद्दीन अंसारी,सत्यानंद पांडे, नवीन पासवान,अजय कुमार सिंह,अनु पासवान,अखिलेश चौधरी, नवीन पासवान,रामाशंकर सिंह, अरविंद सैनी,भास्कर झा,अमन साव,इकराम कुरैशी,परमानंद पाठक,बबलू पासवान, पवन यादव,चंदन चौहान,राजेश कुमार, संतोष कुमार सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे।
ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह
अध्यक्ष
धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी।

