![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_991,h_542/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220127-WA0005.jpg)
धनबाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद मौत मामले के 6 महीने बीतने के बाद भी अभी तक सीबीआई के हाथ खाली है। हाइकोर्ट से मिल रही फटकार ने सीबीआई की साख पर बट्टा लगा दिया है। मामले की जांच के लिए बुधवार की दोपहर सीबीआई की 6 सदस्यीय टीम दिल्ली से धनबाद पहुंची। जांच दल ने घटनास्थल का मुआयना भी किया। जांच टीम इस दौरान मीडिया से जानकारी साझा करने से बचती रही।
जज उत्तम आनंद की मौत ऑटो की टक्कर से पिछले वर्ष 28 जुलाई को हुई थी। मामला जज की मौत का था लिहाजा हाइकोर्ट ने जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया था। मामले में 2 आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है लेकिन वारदात के पीछे की मंशा अब तक स्पष्ट नही हो सका है।
पिछले सप्ताह 21 जनवरी को मामले की सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट ने सीबीआई को कड़ी फटकार लगाई थी। कोर्ट ने तल्ख लहजे में कहा था कि सीबीआई मामले में लीपापोती कर आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। हाइकोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 28 जनवरी को तय की है.
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220126-WA0030.jpg?resize=843%2C754&ssl=1)
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20220127_102229.jpg?resize=1064%2C1300&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20220127_102210.jpg?resize=1056%2C1300&ssl=1)
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)