धनबाद महुदा के लोहपट्टी के बंद पड़ी चार नंबर इंकलाइन मे अवैध उत्खनन के दौरान चाल धंसने से 2 लोगों की मौत हुआ है, घटना के बाद स्थानीय लोगो ने जेसीबी मशीन से मलवा हटा कर दोनो घायलो को निकाला गया। उसके बाद दोनो के परिजन ईलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल ले गये। जिसमे से जामडीहा निवासी बिनोद महतो की मृत्यु हो गया । वंही जामडीहा निवासी रोशनी कुमारी 13 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगो में हड़कंप मच गया है ,घटना की सूचना पर महुदा पुलिस मलबे में दबे दोनो को मिट्टी से बाहर निकाल कर अवैध उत्खनन स्थल के मुहाने को बंद करवा दिया। लोगो ने बताया कि बंगला भट्ठा ईंट बनाने वाले लोग इस तरह के अवैध उत्खनन स्थल से कोयला निकाल कर ईंट पकाने का कार्य करते हैं।