चलकुशा:- भाजपाइयों ने प्रखंड मुख्यालय के निकट द्वारिका पुरी होटल के बगल भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक वर्णवाल के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि उनके चित्र पर पुष्पमाला देकर व श्रद्धांजलि अर्पित कर समर्पण दिवस के रूप में मनाई ।इस दौरान मॉब लिंचिंग में मारे गए रूपेश कुमार पांडेय की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। मौके पर मंडल अध्यक्ष अशोक वर्णवाल ने सरकार से मांग किया है कि रूपेश कुमार के गुनहगारों को फांसी की सजा जल्द से जल्द मिले और परिवार को 50 लाख ₹ की सहयोग राशि एवं एक नौकरी मिलना चाहिए।इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साव,आलोक सिंह,अजय सिंह ,वीरेंद्र यादव, वासुदेव यादव, विक्रम सिंह,महादेव माहतो महेश पासवान, जाकिर अंसारी, अशोक यादव, मुन्ना यादव, रामा यादव, रामदेव यादव, नंदलाल साव, महबूबा अंसारी, एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

