श्री श्री1008 मां देवी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ शुरू 301 महिलाओं कलश यात्रा में शामिल



भुपेन्द्र पान्डेय

गिद्धौर:(चतरा)प्रखंड के अंतर्गत सिन्दुआरी कला गांव में वैदिक श्री श्री1008 श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ गुरूवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में गांव की300 महिलाएं व कुंवारी कन्याएं शामिल हुई।कलश यात्रा सिन्दुआरी कला स्थित यज्ञ स्थल से निकल सन्दुआरी खुर्द,सिन्दुआरी टांड़ पर गांव का भ्रमण करते हुए सिन्दुआरी खूर्द स्थित उत्तरवाहिनी छठ घाट नदी पंहुची।जहां यग्ज्ञाचार्य वैद पंडित जयन्दन मिश्रा(बनारस)व और उनके सहयोगियों ने मुख्य पूजारी ऋषि राज वैद ब्यास मिश्रा के साथ कलशों में जल भरवाया और कलश यात्रा वापस यज्ञ मंडप पंहुचने पर विधि विधान से कलशों को यज्ञ मंडप मे प्रवेश करवाया।इस दौरान श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ जय शिव शंकर,माँ पार्वती सहित कई भक्ति नारे लगा रहे थे।इस दौरान समाजसेवी कैलाश राणा के द्वारा कलश यात्रा में शामिल लोगों को फल,शरबत,बेच वितरण किया गया।यज्ञ के दौरान प्रवचनकर्ता लक्ष्मीकांत सुमन द्वारा 11 फरवरी से 13 फरवरी तक प्रवचन किया जाएगा।जबकी कलश विसर्जन 14 फरवरी को होगी।उन्होंने ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोगों का चरित्र और मन दोनों पवित्र होता है और आत्म बल की प्राप्ति होती है।वहीं दूसरी ओर यज्ञ होने से अगल-बगल का वातावरण भी शुद्ध होता है।मौके पर यज्ञ समिति अध्यक्ष विजय दांगी उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव कोषाध्यक्ष रजनीकांत चौबे यज्ञ के मुख्य पुजारी महेश राम दांगी चमारी प्रसाद दांगी रवि प्रियदर्शी बृजेश सिन्हा निरंजन दुबे विजय चौबे शुबोध चौबे कैलाश यादव संजय तिवारी प्रयाग दांगी मनोज दांगी गौतम दांगी प्रकाश दांगी छोटे दांगी शंकर साव समेत सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts