धनबाद डीआरएम आशीष बंसल सहित रेलवे के कई अधिकारी पहुच कर लिया जायजा




*धनबाद-गोमो रेलखंड पर गया पुल के मरम्मत का कार्य शुरू, वन-वे हुई ट्रैफिक व्यवस्था*

धनबाद : शहर का सबसे व्यस्ततम चौराहा माना जाने वाला श्रमिक चौक के समीप धनबाद-गोमो-नई दिल्ली रेलखंड पर बने हुए गया पुल के नीचे रविवार को यातायात व्यवस्था वन-वे किया गया है।

जिसके लिए धनबाद रेल मंडल ने पावर तथा ट्रैफिक ब्लॉक किया हुआ है। जिसके तहत अंग्रेजों के जमाने के बने हुए गया पुल पर मरम्मत का काम किया जा रहा है। इसके लिए धनबाद रेल मंडल ने जिला प्रशासन के सहयोग से यातायात व्यवस्था को ब्लॉक किया है।


इस दौरान रेल प्रबंधन गया पुल के ऊपर लगे लोहे के गार्डर और शेड को मरम्मत कर उसे दुरुस्त करने का कार्य कर रही है। इसी कार्य के वजह से जिला यातायात पुलिस गया पुल के नीचे ट्रैफिक व्यवस्था को वन-वे कर रखा है।


जिसके वजह से यातायात व्यवस्था में काफी रुकावट आ रही है। जिसे यातायात पुलिस पूरी तत्परता से स्मूथ बनाने की कोशिश में जुटी हुई है। ताकि सड़क पर अनावश्यक जाम ना लगे।वही रेलवे इस दौरान ब्रिज की मरम्मत कर सकें।

Related posts