पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी , सांसद जयंत सिन्हा, सदर विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक मनोज यादव सहित सैकड़ों पहुंचे महायज्ञ स्थल
फोटो : यज्ञ सथल पहुंचे बाबूलाल मरांडी मनीष जायसवाल, जयंत सिन्हा मनोज यादव,
झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी चौपारण के बिगहा बाजार राजा गढ़ में आयोजित नौ दिवसीय शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा और द्वितीय हनुमंत महोत्सव में पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री के साथ हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा,सदर विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक मनोज यादव, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह, उदय भान नारायण सिंह, रामदेव भोक्ता,भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव,भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, भाजपा प्रवक्ता रंजित चंद्रवंशी सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। बिगहा चंद्रवंशी भवन में चंद्रवंशी समाज ने पूर्व मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों का स्वागत के बाद सामूहिक भोज शामिल हुए। इसके बाद बिगहा बाजार के राजागढ़ में आयोजित नौ दिवसीय महायज्ञ स्थल पहुंच कर हनुमंत मंदिर में आरती में शामिल होकर पूजा, आराधना किया। पूजा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री के साथ सभी अतिथि राजागढ़ में आयोजित श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ प्रवचन मंच पहुंचे। प्रवचन मंच पर हनुमत सेवा संस्थान और यज्ञ समिति ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर और धर्मिक अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। स्वागत सम्मान समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्य मे हनुमंत सेवा संस्थान तथा स्थानीय युवाओं के उत्साह से क्षेत्र में धार्मिक विकास को बल मिलता है। ऐसे धार्मिक, मनोरंजक स्थान चौपारण में भी है। पहली बार इस स्थान पर पहुंचे, लेकिन यह यादगार बन गया। कहा कि धार्मिक कार्यो से जंन मानस में धार्मिक संस्कार के साथ धर्म के प्रति आस्था बढती है। सांसद जयंत सिन्हा ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने यज्ञ समिति का मनोबल बढाया। पूर्व विधायक मनोज यादव ने सभी युवाओं की सराहना की। सभी अतिथियों को महंत फलाहारी बाबा, ध्वजाधारी धाम के तूफानी बाबा , तारापीठ के महंत खंडेश्वरी बाबा, काशी के विद्वान डॉ चक्रपाणि आदि ने आशीर्वाद दिया। मौके पर यज्ञ समिति के रामचंद्र सिंह, संजय सिंह , सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र चंद्रवंशी, विजय साहू ,अशोक चंद्रवंशी, बजरंग चंद्रवंशी ,सुशील साहू, आशीष सिंह ,सत्येंद्र सिंह ,मुखिया विनोद सिंह, मुखिया छोटू चंद्रवंशी, चंद्रवंशी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष छतर धारी चंद्रवंशी, सचिव देवधारी चंद्रवंशी, संरक्षक राजेंद्र चंद्रवंशी, महेंद्र चंद्रवंशी, अशोक चंद्रवंशी , कैलाश सिंह, मनोज सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।