धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान को सफल बनाने को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला के सभी नगर/अध्यक्षों, मंच मोर्चा के अध्यक्ष,जिला के सभी पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई,उक्त बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस सदस्यता अभियान के सहायक झारखंड प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी आदरणीय श्री भवेश चौधरी जी मुख्य रूप से उपस्थित थे।मोके पर सदस्यता अभियान के सहायक झारखंड प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी भवेश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विशेष सदस्यता अभियान जो विगत वर्ष से 31 मार्च 2022 तक पूरे देश में चला जा रहा है इसके तहत सदस्यता अभियान को और अधिक गतिशील बनाने हेतु हम सभी कांग्रेसजनों को बढ़-चढ़कर आगे आना होगा और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर बल दिया गया आगे उन्होंने कहा कि ऑफलाइन के माध्यम से चल रहे सदस्यता अभियान के साथ-साथ डिजिटल सिस्टम के माध्यम से जिले के सभी बूथों पर कम से कम 50 सदस्यों को आवश्यक रूप से प्राथमिक सदस्यता दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा दोनों माध्यम से सस्ता ग्रहण करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को ₹5 सदस्यता शुल्क जमा करना होगा आगे उन्होंने कहा कि सबसे अधिक सदस्य बनाने वाले पदाधिकारियों को कांग्रेस पार्टी की ओर से सम्मानित किया जाएगा, आगे उन्होंने कहा कि प्राथमिक सदस्यता की समाप्ति 31 मार्च को होने के बाद सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे एवं बूथ/पंचायत स्तर,प्रखंड/नगर स्तर एवं जिला से लेकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि झारखंड प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी भवेश चौधरी जी का स्वागत करते हुए उपस्थित सभी कांग्रेसजनों से सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी में अधिक से अधिक सी लोगों को जोड़ने का आहवान किया एवं उन्होंने विश्वास दिलाया कि झारखंड प्रदेश में दो सत्र से धनबाद जिला सदस्यता अभियान में अब्बल रही है और आशा जताया की निश्चित रूप से इस बार भी धनबाद में सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर धनबाद जिला अभियान में अब्बल रहेगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुमार राजा,झारखंड प्रदेश सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर गजेंद्र सिंह,धनबाद जिला सदस्यता अभियान के प्रभारी अशोक श्रीवास्तव,शंकर प्रजापति,रविंद्र वर्मा,मदन महतो,शमशेर आलम, बीके सिंह,मुख्तार खान,योगेंद्र सिंह योगी,राजेश्वर सिंह यादव, राशिद राजा अंसारी,रामप्रीत यादव,मंटू दास,मनोज यादव, सीता राणा,जाहिर अंसारी,राजू दास,रमेश जिंदल,पंकज मिश्रा, वैभव सिंहा,संतोष राय,शशि भूषण तिवारी,पप्पू कुमार तिवारी, बबलू दास,अवधेश पासवान,रमन मिश्रा,डीएन यादव,प्रियव्रत सिंह चौधरी,योगेश ठाकुर,इम्तियाज अली,राहुल राज,जयप्रकाश चौहान,अशोक कुमार वर्णवाल, शहजादा हुसैन,राकेश गुप्ता, मधुसूदन मोदक,मनोज कुमार हाड़ी,माली गोप,भगवान दास, दुर्गा रवानी,महेंद्र तिवारी,नवीन आनंद,कयूम खान,संजय सिंह चौधरी,मनोज राय,कामता पासवान,बबीता शर्मा,रवि चौबे, प्रभाकर नोनिया,हरेंद्र शाही,महेश शर्मा,वीरेंद्र गुप्ता,मसूद आलम, राम जी भगत,रवि रंजन सिंह, सोहराब अली सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे।