बरही प्रखण्ड अंतर्गत स्व.रूपेश पाण्डेय के पैतृक निवास स्थान नाईटांड़ पहुँचे ।अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ जहाँ पर स्व.रूपेश पाण्डेय की आत्मा शांति हेतु एक मिनट का मौन धारण किया गया


अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ प्रदेश अध्यक्ष सुनिल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के लोग बरही प्रखण्ड अंतर्गत स्व.रूपेश पाण्डेय के पैतृक निवास स्थान नाईटांड़ पहुँचे । जहाँ पर स्व.रूपेश पाण्डेय की आत्मा शांति हेतु एक मिनट का मौन धारण किया गया । मौन के बाद सुनिल पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि समाज ने एक युवा व होनहार बालक खो दिया है , इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है । साथ ही पुलिश प्रशासन से अनुरोध है कि मामले को गंभीरता से लेते हुवे दोषियों पर कानूनी कार्यवाही करे , कोई भी दोषी बचे नही और निर्दोष फसे नही इस का ध्यान प्रशासन रखे । समाज के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री आत्मानंद पाण्डेय व श्री आदित्य पाण्डेय ने घोषणा किया कि हमारे द्वारा रुपेश पाण्डेय का केश निःशुल्क लड़ा जाएगा । साथ ही अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के द्वारा 8500 की नगद राशि का सहयोग किया गया आगे भी संगठन के द्वारा तन , मन धन से हर संभव मदद किया जाएगा ।
मौके पर प्रदेश प्रभारी देवचरण पाण्डेय ,प्रदेश महासचिव बिरेन्द्र शास्त्री , प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णदेव पाण्डेय , प्रदेश सचिव गंगाधर शास्त्री , प्रदेश सचिव सूरज पाठक ,प्रदेश सचिव सुमन पाण्डेय, प्रदेश संगठन मंत्री अमोद पाण्डेय , प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप पाण्डेय ,प्रदेश प्रवक्ता आचार्य पुरेन्द्र पाण्डेय , प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ प्रो.ओमकारनाथ शर्मा , प्रदेश संगठन मंत्री युवा ओमप्रकाश पाण्डेय , हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष मास्टर झब्बू , कोडरमा जिला अध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय , चतरा जिला अध्यक्ष सतीश पाण्डेय , जमशेदपुर जिला अध्यक्ष कमलेश उपाध्यक्ष ,युवा जिला अध्यक्ष हज़ारीबाग विकाश पाण्डेय ,बरही प्रखण्ड अध्यक्ष सोनू पाण्डेय ,प्रवेश पाण्डेय , पवन जिगर पाण्डेय , रौशन पाण्डेय , अनिल पाण्डेय ,कुंदन पाण्डेय ,डोमन पाण्डेय ,विपिन पाण्डेय , अनुज पाण्डेय ,मनोज शुक्ला , नीलकमल पाण्डेय , राजू पाण्डेय , अभिजीत पाण्डेय आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित हुए ।

Related posts