खाता धारक के मरने के बावजूद बैंक के मिलीभगत से हो रही थी पैसों का निकासी
अमड़ापाड़ा (पाकुड़) :– पचुवाड़ा नार्थ कोल ब्लॉक में आने वाले चिरुडीह गाँव के एक रैयत को मिले भूमिअधिग्रहण के बदले मुआवजा राशि घोटाला प्रकरण में अमड़ापाड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस प्रकरण में अमड़ापाड़ा थाना में 7 नवम्बर 2018 को दर्ज कांड संख्या 62/18 के आरोपी मार्शल मरांडी को गुरुवार देर शाम अमड़ापाड़ा बाजार से गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बताते चलें कि बहुचर्चित मुआवजा राशि घोटाला में अमड़ापाड़ा थाना में तीन मामला दर्ज हुआ था। जिसमें पूर्व के कोल प्रबंधन के एक अधिकारी को भी जेल जाना पड़ा था। पकड़ा गया आरोपी अधिकारी का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
*क्या है पूरा मामला*
————————-
अमड़ापाड़ा अंचल अंतर्गत चिरुडीह मौजा के जमाबंदी नंबर 06 के रैयत पुत्र ईश्वर हांसदा के कुशचिरा स्थित एसबीआई शाखा के खाता संख्या 3420350148 में कुल 35,57, 763 रूपया मुआवजा राशि जमा हुआ था। उक्त राशि को बड़ी ही चतुराई से बैंक की मिलीभगत से आरोपियों के द्वारा कई चरणों में निकासी कर ली गई थी। इस मामले में ईश्वर हांसदा की मृत्यु हो जाने के बाद उसके पुत्र बाबुधन हांसदा के द्वारा जब बैंक में पैसों के बाबत पता लगाया गया तो खाते से पैसे की फर्जी निकासी की जानकारी उसे मिली। इसके बाद उसके लिखित शिकायत पर थाना कांड संख्या 62/18 दर्ज किया गया था।
————————–
*मरने बाद भी होता रहा खाते से पैसे की निकासी*
————————–
इस मामले का सबसे आश्चर्यजनक पहलू यह है कि खाताधारक की मृत्यु 21 अगस्त 2016 को हो गई थी। उसके बावजूद बैंक की मिलीभगत से आरोपियों ने 22 अगस्त 2016 को 81550 रुपया अन्य खातों में हस्तांतरित करवा लिया। इतना ही नहीं 7 दिसंबर 2012 को भी 82000 रुपया हस्तांतरित करवा लिया था। खाता धारक के मरने के बाद पैसों की निकासी में बैंक में कार्यरत कर्मचारियों की भूमिका पूरी तरह से शक के घेरे में है, और इससे इनकार नहीं किया जा सकता है।
————————-
*इन लोगों के नाम फर्जीवाड़ा कर हुआ पैसों का हस्तांतरण*
——————————-
कुशचिरा स्थित एसबीआई शाखा में रैयत के खाता संख्या 34260350148 से 7 अगस्त 2015 को मार्शल मराण्डी के नाम पर 68,501 रुपये, 14 मई 2015 को मांझी मुर्मू के नाम पर 4,34,382 रुपये, 17 अगस्त 2015 को बाबूलाल मुर्मू के नाम पर 3,23,999 रुपये, पुनः 17 अगस्त 2015 को ही पांडु मुर्मू के नाम 3,56,118 रुपये, 3 फरवरी 2016 को रुथरानी मुर्मू के नाम 3,98,701 रुपये, 23 मार्च 2016 को मार्शल मराण्डी के नाम 58500 रुपये हस्तांतरित किया गया। शिकायतकर्ता बाबुधन हांसदा ने इन सारी निकासी की जानकारी आवेदन में दिया है।
फोटो:- गिरफ्तार मार्शल मरांडी

