झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आदरणीय श्री अविनाश पांडे जी के मार्गदर्शन में गिरिडीह जिला के पारसनाथ,मधुबन में कांग्रेसजनों से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया,

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आदरणीय श्री अविनाश पांडे जी के मार्गदर्शन में गिरिडीह जिला के पारसनाथ,मधुबन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान, तीन दिवसीय कांग्रेस पार्टी का चिंतन शिविर के दूसरे दिन मुख्य से झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे जी ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए उपस्थित सभी कांग्रेसजनों से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया, चिंतन शिविर कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी ने किया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऑल इंडिया कांग्रेस के सदस्यता अभियान के चेयरमैन के.राजू,झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के पीआरओ प्रभाष जोशी, विनोवा भावे विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कुलपति,एआईसीसी के महासचिव श्री सुरजेवाला, प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी सचिन राव,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय,झारखंड सरकार के चारों मंत्री, विधायक अनूप सिंह बंधु तिर्की सहित सभी विधायक एवं पूर्व विधायकगण जिसमें मुख्य रूप से सुखदेव भगत,प्रदीप बालमूचू,पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, ने चिंतन शिविर में संबोधित किया एवं सभी कांग्रेसजनों से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
उक्त क्रम में जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित चिंतन शिविर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे जी ने सभी नेताओं से ग्रुप वार मुलाकात कर संगठन संबंधित विस्तृत जानकारी ली एवं उन्होंने सभी से संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया,आगे श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित चिंतन शिविर से निश्चित रूप से संगठनात्मक मजबूती पर बल मिलेगा,झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे जी के मार्गदर्शन एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सम्मानित अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी के सफल प्रयास से झारखंड के सभी जिलों में सदस्यता अभियान को मैनुअल विधि के साथ साथ डिजिटल विधि के द्वारा वृहद रूप से अभियान चला कर संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर एवं राज्य के सभी विधानसभाओं के सभी प्रखंडों/नगरों,वार्डो एवं पंचायतों में कांग्रेस पार्टी एक मजबूती के साथ खड़ी रहेगी। उक्त शिविर में धनबाद से भाग लेने वाले कांग्रेस के पदाधिकारियों में मुख्य रूप से झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह,पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, मदन महतो,संतोष सिंह,अभिजीत राज,शंकर प्रजापति,रविंद्र वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related posts