धनबाद, आज दिनाँक 23 फरवरी 2022 (बुधवार), लम्बे अर्से के बाद निरंकारी जगत में पुनः एक बार खुशी की लहार दौड़ पड़ी है, क्योंकि आज के दिन निरंकारी मिशन सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज जी के पावन जन्म दिवस के शुभ अवसर पर 2003 से ही विशेष स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण अभियान, नेत्र जाँच शिविर, और अनेकों-अनेक सेवा मानव मात्र के लिए अर्पित करते आ रहें हैं।
इसी लड़ी में संत निरंकारी मिशन की धनबाद शाखा द्वारा स्थानीय क्षेत्रीय प्रभारी श्री जी.एस. मित्तर जी की अध्यक्षता में आज के दिन सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज जी की स्मृति में सन्त निरंकारी सत्संग भवन बरवाअड्डा, धनबाद में एक विशेष स्वच्छता अभियान प्रातः 8.30 बजे से अपराह्न 2.00 बजे तक चलाया गया।
यह स्वच्छता अभियान सन्त निरंकारी सत्संग भवन बरवाअड्डा से आरम्भ होकर निरंकारी चौक से हवाई अड्डा तक तथा निरंकारी चौक से भूली बाईपास रोड के इर्द-गिर्द चलाया गया। इस बीच निरंकारी भवन के साथ ही निरंकारी पार्क का साफ-सफाई की गई तथा इसमें वृक्षारोपण भी किया गया। इस अभियान में धनबाद शाखा के लगभग 400 स्वयं-सेवक भाई-बहनों ने भाग लिया।
स्थानीय क्षेत्रीय प्रभारी श्री मित्तर जी ने बताया कि आज के दिन सम्पूर्ण भारत वर्ष में 100 के करीब निःशुल्क नेत्र जाँच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावे देश की विषम परिस्थितियों में भी निरंकारी मिशन मानव सेवा में अग्रणी रहा है। जब देश के सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी हो गयी थी, तब सन्त निरंकारी मिशन सम्पूर्ण भारत वर्ष में, 21 अगस्त 2021 को *”वननेस वन”* परियोजना के तहत धनबाद सहित करीब 350 स्थानों पर डेढ़ लाख वृक्षारोपण किया गया और उसे तीन वर्षों तक गोद लेकर उसकी विकास किया जा रहा है।
इस महाभियान को आगे बढ़ाते हुए आज के दिन मिशन के सेवादारों के द्वारा और 50,000 वृक्षारोपण किया गया तथा अगले तीन वर्षों तक इसे गोद लेकर पालन-पोषण करने का संकल्प लिया। ताकि दुनियांभर में प्रदूषण कम हो और लोगो को स्वांस लेने योग्य शुद्ध हवा मिल सके।
श्री मित्तर जी ने आगे बताया कि बाबा हरदेव सिंह जी महाराज जी का दृष्टिकोण रहा है कि
*”प्रदूषण अंदर हो या बाहर, दोनों ही हानिकारक है।”*
इससे प्रेरित होकर इनकी स्मृति में प्रतिवर्ष इस तरह का विशेष स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, निःशुल्क नेत्र जाँच शिविरों का सयोजन किया जाता है।
श्री मित्तर जी ने अति प्रसन्नता के साथ बताया कि अभी-अभी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज मिशन की वेवसाइट के माध्यम से सन्देश दिए कि आगामी 27 फरवरी 2022 (रविवार) से सम्पूर्ण भारत वर्ष के सत्संग भवनों में नियमित रूप से सत्संग पुनः आरम्भ होने जा रहा है।
श्री मित्तर जी ने बताया कि इस अभियान के दौरान कोरोना से बचाव व रोक-थाम हेतु विशेष ध्यान रखा गया। सभी के लिए सेनिटाइजर, मास्क, हेंड ग्लब्स, हेंडवास,आदि का भरपूर व्यवस्था किया गया है, साथ ही सामाजिक दूरी का भी विशेष ध्यान रखा गया है। इसके अलावे सभी स्वयं-सेवकों के लिए चाय, बिस्किट एवं अल्पाहार का भी सम्मुचित व्यवस्था मिशन की धनबाद शाखा द्वारा किया गया है।



