Dhanbad:कांग्रेस पार्टी की और से रांगाटाड स्थित गरीब गेस्ट हाउस परिसर मे कोविड-19 टीकाकरण अभियान के माध्यम से वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया

कांग्रेस पार्टी की और से रांगाटाड स्थित गरीब गेस्ट हाउस परिसर मे झारखंड सरकार के कोविड-19 टीकाकरण अभियान के माध्यम से वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया उक्त कैप अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य श्री मदन महतो के प्रयास से लगाया गया जिसमें 200 से अधिक लोगों ने कोविड-19 का पहला,दूसरा एवं बुस्टर डोज लगाया।उक्त टीकाकरण कैप का उदघाटन धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया,उक्त कैंप का उद्घाटन करने के बाद लोगों को वैक्सीन के लिए जागरूक एवं प्रेरित करते हुए कैंप में स्वयं जिला अध्यक्ष श्री ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह जी ने बूस्टर डोज लिया।मोके पर जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार एवं माननीय स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में पूरे कोरोना काल से अभी तक लोगों के बीच स्वास्थ्य विभाग बेहतर कार्य कर रही है एवं सभी लोगों को वैक्सीन सुनिश्चित रूप से लगे जिसके लिए झारखण्ड सरकार दृढसंकल्प है,आगे उन्होंने सभी लोगों से वैक्सीन लेने का आह्वान किया।
उक्त कैंप को सफल बनाने मे झारखंड प्रदेश कांग्रेस ओ.बी.सी विभाग के उपाध्यक्ष मनोज कुमार यादव,सुंदर यादव,धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यालय प्रभारी पप्पु कुमार तिवारी,प्रभाकर नोनिया,बबलू यादव,सूरज यादव,विकास राम, उषा देवी,बद्री यादव,राजू मालाकार इत्यादि का प्रमुख योगदान रहा

Related posts