थाना के जवान पर महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप, ग्रामीणों ने सड़क पर आग जलाकर विरोध प्रदर्शन किया



राँची। नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।दुष्कर्म का आरोप नगड़ी थाना के एक जवान पर लगा है। इस घटना से नाराज गांव वालों ने सड़क पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। आरोपी नगड़ी थाना का जवान है।

ग्रामीणों ने सड़क पर आग जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि महिला से जवान ने दुष्कर्म कर धमकी दी है।किसी को नहीं बताने के लिए। वहीं नगड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और आरोपी से भी पूछताछ की जाएगी।पीड़िता के बयान पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Related posts