1151 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने हवनात्मक महायज्ञ को लेकर कलश उठाया।
चलकुशा:- प्रखंड के सुदन पंचायत में श्री श्री 108 हवणत्मक महायज्ञ-मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमित आयोजित महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। स्थानीय ग्रामीणों के सौजन्य से निकाली गई कलश यात्रा में 1151 कुवारी कन्या एवं महिलाएं शामिल हुई। कलश यात्रा सुदन यज्ञ मंडप से जल याचमन के लिए मानगो,अलगडीहा, बडानो होते हुए जल के लिए उत्तर वाहिनी बराकर नदी बड़ानो घाट पहुंची। जहां यज्ञाचार्य राजेश पांडेय शास्त्री जी की अगुवाई में मुख्य पुजारी सुरेंद्र मोदी ने तमाम देवी देवताओं का आह्वान कर अपने-अपने कलश में जल भर कर वापस भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पहुंचे और यज्ञ मंडप में कलश को रखा। यज्ञ का आयोजन 4 मार्च से लेकर 12 मार्च तक किया जाएगा। कलश यात्रा में पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, जिप उपाध्यक्ष चंदन देवी,जिप सदस्य कुमकुम देवी, कोडरमा जिप सदस्य शांति प्रिया, सांसद प्रतिनिधि केदार साव,सुखदेव यादव,विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक वर्णवाल, ऐपवा अध्यक्ष सविता सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि केदार यादव,उप प्रमुख दुर्गा यादव,पूर्व उप प्रमुख भिखी सिंह,राम प्रसाद यादव,अशोक यादव,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष वासुदेव यादव,शंकर ठाकुर,दशरथ यादव, भुनेश्वर दास नंदलाल पांडेय,लखन साव,आलोक सिंह, सुनील पासवान समेत हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।


