हर विवादित ढाँचे के नीचे मंदिर वो 1800 स्थल जहाँ हिन्दू मंदिरों को ध्वस्त कर बनाई गई मस्जिदें-मजार, हम लेकर आए हैं राज्यवार सूची

उत्तर प्रदेश में कोर्ट के आदेश के बाद वाराणसी के ज्ञानवापी ‘विवादित ढाँचे’ के सर्वे (Gyanvapi Masjid Survey) का काम सोमवार (16 मई, 2022) को पूरा हो चुका है। अदालत के निर्देश पर सर्वे की टीम ने ‘विवादित ढाँचे’ के परिसर में बनी छत, दीवारों से लेकर तहखाने तक का सर्वे किया। इस दौरान हिन्दू पक्ष ने यहाँ शिवलिंग मिलने का दावा भी किया है। यह शिवलिंग कुएँ में मिला था। साथ ही दीवारों पर हिन्दू मंदिर के अवशेष दिखाई देने का भी दावा किया गया है। ज्ञानवापी ‘विवादित ढाँचे’ के अलावा कई ऐसी मजार, मस्जिद, दरगाह, किले, ईदगाह हैं, जिनका निर्माण मंदिरों को तोड़कर किया गया है। या फिर इनके निर्माण में मंदिर की सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। ज्ञानवापी मामले में इन सबूतों के मिलने के बाद स्पष्ट तौर पर दावा किया जा सकता है कि यहाँ पहले एक मंदिर था। उसे नष्ट कर उस भूमि पर एक मस्जिद का निर्माण किया गया था।

हालाँकि, देश भर में कई ऐसे निर्माण हैं, जिनके प्रमाण इतने स्पष्ट नहीं हैं। वर्ष 1990 में इतिहासकार सीता राम गोयल ने अन्य लेखकों अरुण शौरी, हर्ष नारायण, जय दुबाशी और राम स्वरूप के साथ मिलकर ‘हिंदू टेम्पल: व्हाट हैपन्ड टू देम’ (Hindu Temples: What Happened To Them) नामक दो खंडों की किताब प्रकाशित की थी। उसमें गोयल ने 1800 से अधिक मुस्लिमों द्वारा बनाई गई इमारतों, मस्जिदों और विवादित ढाँचों का पता लगाया था, जो मौजूदा मंदिरों/या नष्ट किए गए मंदिरों की सामग्री का इस्तेमाल करके बनाए गए थे। कुतुब मीनार से लेकर बाबरी मस्जिद, ज्ञानवापी विवादित ढाँचे, पिंजौर गार्डन और अन्य कई का उल्लेख इस किताब में मिलता है।

*लेखकों द्वारा उपयोग की जाने वाली पद्धति*

पुस्तक के कुछ अध्याय में लेखकों के समाचार पत्रों में पहले प्रकाशित लेखों का भी एक संग्रह है। अध्याय छह में, ‘Historians Versus History’ अर्थात ‘इतिहासकार बनाम इतिहास’ राम स्वरूप ने उल्लेख किया है कि हिंदू मंदिरों को कैसे ध्वस्त किया गया और इससे जुड़ी अन्य जानकारियों के बारे ब्रिटिश और मुस्लिम दोनों इतिहासकारों ने अपने-अपने तरीके से कैसे लिखा है। बात करें ब्रिटिश इतिहासकारों की तो उन्होंने भारत को गुलाम बनाने और यहाँ राज करने को सही ठहराते हुए मुगलों द्वारा की गई क्रूरता और बर्बरता को गलत करार दिया है। इसके विपरीत, मुस्लिम इतिहासकारों ने इस्लाम और उनके तत्कालीन संरक्षकों का महिमामंडन करते हुए विस्तार से बताया कि कैसे मुस्लिम आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा और उसके स्थान पर मस्जिद का निर्माण किया।

देश भर में मौजूद मस्जिदों और कई ऐतिहासिक इमारतों में उपलब्ध शिलालेखों में अल्लाह, पैगंबर और कुरान को कोट करके लिखा हुआ है। इन अभिलेखों से पता चलता है कि इन इमारतों का निर्माण किसके द्वारा, कैसे और कब किया गया था। पुस्तक में कहा गया है, “शिलालेखों को विद्वान मुस्लिम एपिग्राफिस्टों द्वारा उनके ऐतिहासिक संदर्भ से जोड़ा गया है। वे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा अपने एपिग्राफिया इंडिका अरबी और फारसी में प्रकाशित किए गए हैं। पहली बार 1907-08 में एपिग्राफिया इंडो-मोस्लेमिका के रूप में प्रकाशित हुआ था।”

5 फरवरी, 1989 को अरुण शौरी (Arun Shourie) का एक लेख प्रकाशित हुआ था। उसमें उन्होंने एक प्रसिद्ध और प्रभावशाली व्यक्ति मौलाना हकीम सैयद अब्दुल हाई (Maulana Hakim Sayid Abdul Hai) का जिक्र किया था। शौरी ने बताया था कि उन्होंने कई किताबें लिखी हैं, जिनमें से एक किताब ‘हिंदुस्तान की मस्जिदें’ है, जिसमें 17 पन्नों का अध्याय था। उस अध्याय के बारे में बात करते हुए शौरी ने कहा था, उसमें मस्जिदों का संक्षिप्त विवरण लिखा गया था, जिसमें हाई ने बताया था कि कैसे मस्जिदों के निर्माण के लिए हिंदू मंदिरों को नष्ट कर दिया गया था।

उदाहरण के लिए बाबरी मस्जिद, जिसके बारे में हमने पढ़ा है, “अयोध्या, जिसे भगवान श्रीराम की जन्मभूमि कहा जाता है। वहाँ पर प्रथम मुगल सम्राट बाबर के आदेश पर बाबरी मस्जिद का निर्माण किया गया था। इस जगह को लेकर एक प्रसिद्ध कहानी है। कहा जाता है कि यहाँ श्रीराम चंद्र भगवान की पत्नी सीता का एक मंदिर था, जिसमें वह रहती थीं और अपने पति के लिए खाना बनाती थीं।” उसी स्थान पर बाबर ने एच. 963 में इस मस्जिद का निर्माण किया था।” यहाँ एच 963 का अर्थ हिजरी कैलेंडर वर्ष 963 से है, जो अंग्रेजी कैलेंडर के वर्ष 1555-1556 के बीच होता है।

*इस्लामिक जगहों की राज्यवार सूची*

इसके अलावा किताब में विभिन्न राज्यों के 1800 से अधिक स्थानों का उल्लेख है। हिंदू मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए समर्पित संगठन, ‘रिक्लेम टेंपल’ ने सीता राम गोयल द्वारा पुस्तक में दी गई सूचियों पर बखूबी काम किया है। राज्यवार सूची के पीडीएफ यहाँ देखे जा सकते हैं।
*आंध्रप्रदेश*
आंध्र प्रदेश को लेकर सीता राम गोयल और अन्य लेखकों ने इस किताब में उल्लेख किया है कि मंदिरों को ध्वस्त करने के बाद उसकी सामग्री का इस्तेमाल मस्जिदों, दरगाहों, प्रवेश द्वार और किलों के निर्माण में किया गया था। अकेले आंध्र प्रदेश को लेकर लेखकों ने 142 जगहों की पुष्टि की है, जिनमें कदिरी में जामी मस्जिद, पेनुकोंडा में अनंतपुर शेर खान मस्जिद, बाबया दरगाह पेनुकोंडा, जो इवारा मंदिर को तोड़कर बनाया गया था। तदपत्री में ईदगाह, गुंडलाकुंटा में दतगिरी दरगाह, दतगिरी दरगाह को जनलापल्ले में जंगम मंदिर के ऊपर बनाया गया है।

वहीं, हैदराबाद के अलियाबाद में मुमिन चुप की दरगाह है, जिसे 1322 में एक मंदिर की जगह पर बनाया गया था। इसी तरह, राजामुंदरी में जामी मस्जिद का निर्माण 1324 में वेणुगोपालस्वामी मंदिर को नष्ट करके किया गया था। आंध्र प्रदेश में मंदिरों का विनाश सदियों से जारी है। 1729 में बनाई गई गचिनाला मस्जिद (Gachinala Masjid,) को राज्य की सबसे नई मस्जिद के रूप में जाना जाता था। यह भी एक मंदिर की जगह पर बनाई गई है।
*असम*
किताब में असम के दो मंदिरों का उल्लेख किया गया है, जिन्हें तोड़कर मस्जिद और मजार में परिवर्तित कर दिया गया था। इनके नाम हैं, पोआ मस्जिद (Poa Mosque) और सुल्तान गयासुद्दीन बलबन (Ghiyasuddin Balban) की मजार। ये दोनों कामरूप जिले के हाजो के मंदिरों की जगह पर आज भी मौजदू हैं।
*पश्चिम बंगाल*
पश्चिम बंगाल में 102 जगहों पर मस्जिदें, किले और दरगाह हैं, जिन्हें मुस्लिम शासकों ने मंदिर को नष्ट करके बनाया था। उन्होंने मंदिरों को नष्ट करने के बाद इकट्ठा हुए मलबे का इस्तेमाल करके इसे बनाया था। इन संरचनाओं में लोकपुरा की गाजी इस्माइल मजार भी शामिल है, जो वेणुगोपाल मंदिर को तोड़कर बनाई गई थी। बीरभूम सियान (1221) Birbhum Siyan (1221) में मखदूम शाह दरगाह को बनाने के लिए मंदिर की सामग्री का उपयोग किया गया था। सुता में सैय्यद शाह शाहिद महमूद बहमनी दरगाह को बौद्ध मंदिर की सामग्री से बनाया गया था। बनिया पुकुर में 1342 में बनाई गई अलाउद-दीन अलौल हक़ मस्जिद (Alaud-Din Alaul Haqq Masjid) को भी मंदिर की सामग्री का इस्तेमाल करके बनाया गया था।

बारहवीं शताब्दी ईस्वी के अंत में मुस्लिमों ने एक हिंदू राजधानी लक्ष्मण नवती को नष्ट कर उसकी सामग्री उपयोग करके गौर में एक मुस्लिम शहर बनाया था। छोटी सोना मस्जिद, तांतीपारा मस्जिद, लटन मस्जिद, मखदुम अखी सिराज चिश्ती दरगाह, चमकट्टी मस्जिद, चाँदीपुर दरवाजा और अन्य संरचनाओं सहित कई मुस्लिम संरचनाएँ शहर में मंदिर की सामग्री का उपयोग करके दो शताब्दियों के अंदर बनाई गई थीं।

नालंदा जिले में और बिहारशरीफ में भी मंदिरों को नष्ट किया गया था। 1380 में मखदुमुल मुल्क शरीफुद्दीन की दरगाह, बड़ा दरगाह, छोटा दरगाह और अन्य शामिल हैं। पटना में शाह जुम्मन मदारिया की दरगाह एक मंदिर की जगह पर बनाई गई थी। शाह मुर मंसूर की दरगाह, शाह अरज़ानी की दरगाह, पीर दमरिया की दरगाह भी बौद्ध स्थलों पर बनाई गई थीं।

*दिल्ली*

किताब में दिल्ली का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि यहाँ कुल 72 जगहों की पहचान की गई है, जहाँ पर मुस्लिम आक्रमणकारियों ने सात शहरों का निर्माण करने के लिए इंद्रप्रस्थ और ढिलिका को नष्ट कर दिया था। मंदिर की सामग्री का उपयोग कई स्मारकों, मस्जिदों, मजारों और अन्य संरचनाओं में किया गया था, जिनमें कुतुब मीनार, कुव्वतुल इस्लाम मस्जिद (1198), शम्सूद-दीन इल्तुतमिश का मकबरा, जहाज़ महल, अलल दरवाजा, अलल मीनार, मदरसा और अलाउद-दीन खिलजी का मकबरा और माधी मस्जिद शामिल हैं।
*गुजरात*
किताब में गुजरात की 170 ऐसी जगहों के बारे में बताया गया है, जहाँ मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई हैं।। असवल, पाटन और चंद्रावती के मंदिरों को नष्ट कर इनकी सामग्री का उपयोग अहमदाबाद को एक मुस्लिम शहर बनाने के लिए किया गया था। अहमदाबाद में मंदिर सामग्री का उपयोग करने वाले जो स्मारक बनाए गए हैं, वह हैं- अहमद शाह की जामी मस्जिद, हैबिट खान की मस्जिद।

ढोलका जिले में बहलोल खान की मस्जिद और बरकत शहीद की मजार भी मंदिरों को ध्वस्त करके बनाई गई थी। इसी तरह, सरखेज में, Shaikh Ahmad Khattu Ganj Baksh की दरगाह 1445 में मंदिर की सामग्री का उपयोग करके बनाई गई थी। 1321 में, भरूच में हिंदू और जैन मंदिरों के विध्वंस के बाद जो सामग्री इकट्ठा हुई थी। उसका उपयोग करके जामी मस्जिद का निर्माण किया गया था।

भावनगर में बोटाद में पीर हमीर खान की मजार एक मंदिर की जगह पर बनाई गई थी। 1473 में द्वारका में एक मंदिर के स्थल पर मस्जिद का निर्माण किया गया था। भुज में, जामी मस्जिद और बाबा गुरु के गुंबद मंदिर के स्थान पर बनाए गए थे। जैन समुदाय के लोगों को रांदेर से निकाल दिया गया और मंदिरों की जगह मस्जिद बना दी गई थीं। जैसे जामी मस्जिद, नित नौरी मस्जिद, मियां की मस्जिद, खारवा मस्जिद को भी मंदिर के स्थान पर बनाया गया था। इसके अलावा सोमनाथ पाटन में बाजार मस्जिद, चाँदनी मस्जिद और काजी की मस्जिद भी मंदिर के स्थानों पर बनाई गई थी।

*दीव*
दीव में जो जामी मस्जिद है, उसका निर्माण 1404 में किया गया था। पुस्तक में इसका भी उल्लेख किया गया है। इसे भी एक मंदिर को तोड़कर बनाया गया था।

*हरियाणा*

इतिहासकारों द्वारा हरियाणा में कुल 77 स्थलों का उल्लेख किया गया है। पिंजौर, अंबाला में मंदिर की सामग्री का उपयोग फिदई खान के बगीचे के निर्माण में किया गया था। फ़िदाई खान गार्डन, जिसे बाद में एक सिख सम्राट ने बदलकर यादवेंद्र गार्डन कर दिया था। इसे पिंजौर गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। ये भी मंदिर की सामग्री का उपयोग करके बनाया गया था। फरीदाबाद में, जामी मस्जिद 1605 में एक मंदिर के स्थान पर बनाई गई है। नूंह में, मंदिर की सामग्री का उपयोग करके 1392 में एक मस्जिद का निर्माण किया गया था।

बावल में मस्जिदें और गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर में जामी मस्जिद मंदिर के स्थान पर बनाई गई हैं। कैथल में बल्ख के शेख सलाह-दीन अबुल मुहम्मद (Salahud-Din Abul Muhammad) की दरगाह 1246 में मंदिर की सामग्री का उपयोग करके बनाई गई थी। कुरुक्षेत्र में टीले पर मदरसा और झज्जर में काली मस्जिद मंदिर स्थलों पर बनाई गई थी। हिसार का निर्माण फिरोज शाह तुगलक ने अग्रोहा से लाई गई मंदिर सामग्री का उपयोग करके किया था। अग्रोहा शहर का निर्माण भगवान राम के पुत्र कुश के वंशज महाराजा अग्रसेन ने करवाया था। महाराजा अग्रसेन का जन्म भगवान राम के बाद 35वीं पीढ़ी में हुआ था। 1192 में मुहम्मद गौरी ने इस शहर को नष्ट कर दिया था।

केरल की दो जगहों का उल्लेख किया गया है। पहला कोल्लम में जामी मस्जिद और दूसरा पालघाट में टीपू सुल्तान द्वारा बनाए गए किले का, जिसमें मंदिर की सामग्री का उपयोग किया गया था।

लक्षद्वीप में दो जगहों के बारे में बताया गया है। कल्पेनी में मुहिउद-दीन-पल्ली मस्जिद (Muhiud-Din-Palli Masjid) और कवरती में प्रोट-पल्ली मस्जिद भी मंदिर के स्थान पर बनाई गई है। यह सर्वविदित है कि लक्षद्वीप में अब 100% के आसपास मुस्लिम हैं।

किताब में मध्य प्रदेश के 151 स्थलों का उल्लेख है। भोपाल में कुदसिया बेगम (Qudsia Begum) द्वारा जामी मस्जिद का निर्माण किया गया था, जहाँ कभी सभामंडल मंदिर हुआ करता था। दमोह में गाजी मियां की दरगाह भी पहले एक मंदिर ही था। धार राजा भोज परमार की राजधानी हुआ करती थी। इसे भी मुस्लिम राजधानी में बदल दिया गया। कमल मौला मस्जिद, लाट की मस्जिद, अदबुल्लाह शाह चंगल की मजार आदि का निर्माण मंदिर की जगह पर या फिर उनकी सामग्री का इस्तेमाल करके बनाया गया है।
मांडू एक प्राचीन हिंदू शहर था। इसे भी मुस्लिम राजधानी में भी बदल दिया गया था। जामी मस्जिद, दिलावर खान की मस्जिद, छोटी जामी मस्जिद आदि का निर्माण मंदिर के स्थानों पर किया गया है। चंदेरी को भी मंदिर की सामग्री का उपयोग करके बनाया गया था। मोती मस्जिद, जामी मस्जिद और अन्य संरचनाओं में भी मंदिर की सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। ग्वालियर में, मुहम्मद गौस की दरगाह, जामी मस्जिद और गणेश द्वार के पास मस्जिद मंदिर स्थलों पर बनाई गई थी।

किताब में महाराष्ट्र के 143 स्थलों के बारे में बात की गई है। अहमदनगर में अम्बा जोगी किले में मंदिर की सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। गॉग (Gogh) में ईदगाह, जिसे 1395 में बनाया गया था, यह भी एक मंदिर के स्थान पर बना है। अकोट (Akot) की जामी मस्जिद 1667 में एक मंदिर के स्थल पर बनाई गई थी। करंज में अस्तान मस्जिद 1659 में एक मंदिर के स्थान पर बनाई गई थी। रीतपुर में औरंगजेब की जामी मस्जिद मंदिर के स्थान पर बनाई गई थी। हजरत बुरहानुद्दीन-दीन गरीब चिश्ती की दरगाह खुल्दाबाद में एक मंदिर स्थल पर 1339 में बनाई गई थी।

मैना हज्जम की मजार मुंबई में महालक्ष्मी मंदिर को तोड़कर बनाई गई थी। मुंबई में जामी मस्जिद एक मंदिर स्थल पर बनाई गई थी। परंदा में तलाब के पास नमाजगाह का निर्माण मनकेवरा मंदिर को ध्वस्त करके किया गया था। लातूर में, मीनापुरी माता मंदिर को मबसू साहिब की दरगाह में बदल दिया गया था, सोमवारा मंदिर को सैय्यद कादिरी की दरगाह में बदल दिया गया था। वहीं, रामचंद्र मंदिर को पौनार की कादिमी मस्जिद (Qadimi Masjid) में बदल दिया गया था।

ओडिशा में 12 ऐसी जगह हैं, जहाँ मंदिरों को तोड़कर उसके स्थान पर मस्जिद, दरगाह और मजार बनाई गई है। बालेश्वर में महल्ला सुन्नत में जामी मस्जिद श्री चंडी मंदिर के स्थान पर बनाई गई थी। शाही मस्जिद और कटक में उड़िया बाजार की मस्जिदों के साथ-साथ केंद्रपाड़ा में एक मस्जिद को मंदिर को तोड़कर बनाया गया था।

किताब में पंजाब के 14 जगहों का जिक्र है। इसमें बाबा हाजी रतन की मजार बठिंडा में एक मंदिर को तोड़कर बनाई गई है। जालंधर के सुल्तानपुर की बादशाही सराय बौद्ध विहार के स्थान पर बनी हुई है। लुधियाना में अली सरमस्त की मस्जिद भी एक मंदिर के स्थान पर बनाई गई है। बहादुरगढ़ में किले अंदर एक मस्जिद बनाई गई है। उसका निर्माण भी मंदिर की जगह पर किया गया है।

*राजस्थान*
पुस्तक में राजस्थान के 170 स्थलों का उल्लेख है। पहले अजमेर एक हिंदू राजधानी हुआ करती थी, जिसे मुस्लिम शहर में बदल दिया गया था। अढ़ाई-दिन-का-झोंपरा 1199 में बनाया गया था, मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह 1236 में बनाई गई थी, और अन्य मस्जिदों का निर्माण मंदिर के स्थान पर किया गया था। तिजारा में भरतारी मजार (Bhartari mazar) एक मंदिर को ध्वस्त करके बनाई गई थी। बयाना में नोहारा मस्जिद का निर्माण उषा मंदिर के स्थान पर किया गया था। भितरी-बहारी (Bhitari-Bahari Mahalla) की मस्जिद में विष्णु भगवान की मंदिर की सामग्री का उपयोग किया गया था।

काम्यकेश्वर मंदिर को कामां में चौरासी खंबा मस्जिद में बदल दिया गया था। पार्वंथा मंदिर (Parvantha) की सामग्री का उपयोग जालोर में तोपखाना मस्जिद में किया गया था, जिसे 1323 में बनाया गया था। शेर शाह सूरी के किले शेरगढ़ में हिंदू, बौद्ध और जैन मंदिरों की सामग्री का उपयोग किया गया था। लोहारपुरा में पीर जहीरुद्दीन की दरगाह मंदिर के स्थान पर बनाई गई थी। 1625 में, सलावतन में मस्जिद एक मंदिर स्थल पर बनाई गई थी। पीर जहीरुद्दीन की मजार और नागौर में बाबा बद्र की दरगाह भी मंदिर के स्थान पर बनाई गई थी।

किताब में तमिलनाडु के 175 स्थलों का उल्लेख किया गया है। Chingleput के आचरवा में शाह अहमद की मजार भी एक मंदिर के स्थान पर बनाई गई थी। कोवलम में मलिक बिन दिनार की दरगाह एक मंदिर की जगह पर बनाई गई थी। पंचा पद्यमलाई की पहाड़ी का नाम बदलकर मौला पहाड़ कर दिया गया था। एक प्राचीन गुफा मंदिर के सेट्रल हॉल को मस्जिद में बदल दिया गया था। कोयंबटूर में, टीपू सुल्तान ने अन्नामलाई किले की मरम्मत के लिए मंदिर की सामग्री का इस्तेमाल किया। टीपू सुल्तान की मस्जिद भी एक मंदिर की जगह पर बनाई गई थी। तिरुचिरापल्ली (Tiruchirapalli) में नाथर शाह वाली की दरगाह एक शिव मंदिर को तोड़कर बनाई गई थी। मंदिर के लिंगम का उपयोग लैंप के रूप में किया गया था।
*उत्तर प्रदेश*
अब आते हैं उत्तर प्रदेश पर। किताब में यूपी के 299 स्थलों का उल्लेख है, जो मंदिर सामग्री और मंदिर के स्थानों पर बनाए गए थे। आगरा की कलां मस्जिद का निर्माण मंदिर की सामग्री से किया गया था। अकबर के किले में नदी के किनारे का हिस्सा जैन मंदिर के स्थान पर बनाया गया था। अकबर का मकबरा भी एक मंदिर के ऊपर खड़ा है। इलाहाबाद में अकबर का किला मंदिर को तोड़कर बनाया गया था। मियां मकबुल और हुसैन खान शाहिद की मजार भी मंदिर के स्थान पर बनाई गई थी। पत्थर महल में मस्जिद का निर्माण लक्ष्मी नारायण मंदिर को ध्वस्त करके किया गया था।

शाह जुरान गौरी (Shah Juran Ghuri) की मजार एक मंदिर के स्थान पर बनाई गई थी। सर पैगंबर और अयूब पैगंबर की मजार एक बौद्ध मंदिर को तोड़कर बनाई गई थी, जहाँ बुद्ध के पदचिन्ह थे। गोरखपुर में इमामबाड़ा एक मंदिर के स्थान पर बनाया गया था। इसी तरह, पावा में कर्बला एक बौद्ध स्तूप के स्थान पर बनाया गया था।

गोयल ने अपनी किताब में लिखा है कि उनके द्वारा बताई गई सूची अभी अधूरी है, यह सिर्फ एक संक्षिप्त विवरण था। अभी सूची में और कई मस्जिदें व दरगाह हैं, जिनके मंदिर की जगह पर और मंदिर की सामग्री के इस्तेमाल से बनाने के सबूत मौजूद हैं। उन्होंने लिखा, “हमने उल्लेख किए गए स्मारकों के स्थानों, नामों और तारीखों के संबंध में सटीक होने की पूरी कोशिश की है। फिर भी कुछ गलतियाँ और भ्रम रह गए होंगे। हालाँकि, ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि विभिन्न स्रोत एक ही स्मारक के लिए अलग-अलग तिथियाँ और नाम का प्रयोग करते हों। कुछ मुस्लिम फकीरों को कई नामों से जाना जाता है, जो उनकी मजारों या दरगाह की पहचान करने में भ्रम पैदा करते हैं। या फिर कुछ जिलों का नाम बदलकर अगर नया नाम रख दिया गया तो ऐसा हो सकता है। खैर, यह केवल एक संक्षिप्त सारांश है।”

Related Posts

बांग्लादेश के हिन्दुओं और मंदिरों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार तुरंत कदम उठाए  हिन्दू जनजागृति समिति

बांग्लादेश के हिन्दुओं और मंदिरों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार तुरंत कदम उठाए !* – हिन्दू जनजागृति समिति

कोलकाता क्यों बना हुआ है देश का सबसे सुरक्षित शहर

कोलकाता क्यों बना हुआ है देश का सबसे सुरक्षित शहर ?*

You Missed

माननीय मुख्यमंत्री ने किया काको चौक से गोल बिल्डिंग तक 8 लेन सड़क का उद्घाटन

माननीय मुख्यमंत्री ने किया काको चौक से गोल बिल्डिंग तक 8 लेन सड़क का उद्घाटन

सोनो(जमुई):-स्टार लगे स्कार्पियो से की जा रही थी शराब की तस्करी, उत्पाद पुलिस ने चार किलोमीटर तक किया तस्करों का पीछा हाथ लगा तो सिर्फ खाली बोतल और खाली कार्टून

सोनो(जमुई):-सिविल सर्जन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो का किया निरीक्षण बताए अस्पताल में जल्द शुरू होगी एक्स-रे की सुविधा

सोनो(जमुई):-संघ करेगा आंदोलन बीड़ी श्रमिकों को नहीं दी जाती है न्यूनतम मजदूरी,

सोनो(जमुई):- अनिश्चितकालीन धरना झुमराज मंदिर की नई कमेटी के गठन के विरोध में

सोनो(जमुई):-दुर्गा पूजा में शांति स्थापित करने को ले प्रशासन अलर्ट, निकाला फ्लैग मार्च

सोनो (जमुई):-एसडीएम ने किया निरीक्षण, कहा दो से तीन दिनों में पुल हो जाएगा तैयार क्षतिग्रस्त बेली पुल की मरमति का काम हुआ शुरू

सोनो (जमुई):- केवाली गांव के गुड्डू सिंह हत्याकांड का एक आरोपी सोनू ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

सोनो(जमुई):- केवाली हत्याकांड में मृतक मन्नू कुमार के स्वजनों से मिले चंदन सिंह फाउंडेशन के सदस्य

सोनो (जमुई):- केवाली गांव में सांप के डसने से महिला की मौत

DHANBAD:तंबाकू का सेवन नहीं करने की ली शपथ

DHANBAD:तंबाकू का सेवन नहीं करने की ली शपथ

DHANBAD:वृद्धजनों को किया सम्मानित

Dhanbad:डीडीसी, एसएसपी सहित अन्य पदाधिकारियों ने दी राष्ट्रपिता तथा पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि

Dhanbad:डीडीसी, एसएसपी सहित अन्य पदाधिकारियों ने दी राष्ट्रपिता तथा पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि

भारतीय सर्वजन पार्टी के प्रदेश व जिला कार्यसमिति का हुआ बिस्तार

भारतीय सर्वजन पार्टी के प्रदेश व जिला कार्यसमिति का हुआ बिस्तार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक महोदय एवं अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा बापू के चित्र पर मल्यापर्ण कर किया गया नमन |

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक महोदय एवं अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा बापू के चित्र पर मल्यापर्ण कर किया गया नमन |

धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में रेल कोच रेस्टोरेंट का उद्घाटन

धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में रेल कोच रेस्टोरेंट का उद्घाटन

सोनो (जमुई):-प्रखंड मुख्यालय में स्मार्ट मीटर के विरोध में राजद ने  दिया धरना

सोनो(जमुई):- ढोंढ़री स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 75 बना सक्षम केंद्र  केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन

सोनो(जमुई):- दबंगों द्वारा   जमीन पर बना रहा जबरन मकान पीड़ित व्यक्ति ने एसपी से लगाई गुहार

सोनो(जमुई):- दबंगों द्वारा   जमीन पर बना रहा जबरन मकान पीड़ित व्यक्ति ने एसपी से लगाई गुहार

सोनो (जमुई):–मृतक प्रयाग मिस्त्री के परिजनों से मिले पूर्व विधान पार्षद, दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

सोनो (जमुई):–मृतक प्रयाग मिस्त्री के परिजनों से मिले पूर्व विधान पार्षद, दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

सोनो(जमुई):- बेलाटांड़ ग्राम के समीप तेज रफ्तार कार की ठोकर से स्कूली बच्चा घायल,पटना रेफर

धार्मिक न्यास परिषद के अधीन संचालित है यह मंदिर बाबा झुमराज मंदिर के लिए बनी ग्यारह सदस्यी नई कमिटी

दहियारी पंचायत स्थित कोरियासार जाने के लिए झांझी नदी पार कर रहे मजदूर की डूबने से मौत

सोनो(जमुई):- सोनो थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित शांतिपूर्वक मनाएं दशहरा का त्योहार

सोनो(जमुई):- सोनो थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित शांतिपूर्वक मनाएं दशहरा का त्योहार

सोनो(जमुई):- बटिया घाटी में दो ट्रकों के आमने सामने टक्कर,एक ड्राइवर घायल,रेफर

सोनो(जमुई):-वाहन चेकिंग अभियान चलाकर सोनो पुलिस ने वसूला जुर्माना

धनबाद मंडल रेल कार्यालय  में “स्वच्छता ही सेवा -2024” के बैनर तले, “स्वभाव स्वच्छता- संस्कार स्वच्छता” थीम के अंतर्गत “निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता ” का आयोजन

धनबाद मंडल रेल कार्यालय  में “स्वच्छता ही सेवा -2024” के बैनर तले, “स्वभाव स्वच्छता- संस्कार स्वच्छता” थीम के अंतर्गत “निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता ” का आयोजन

सोनो(जमुई):- सामाजिक दायित्व के अंतर्गत चरकापत्थर एसएसबी ने थम्हन गांव में लगाया पशु चिकित्सा शिविर

सोनो (जमुई):- नहाने गए बुजुर्ग की बेलाटांड़ डैम में डूबने से  मौत

सोनो(जमुई):- केवाली में हुए हत्याकांड के विरोध में ग्रामीणों ने की आरोपित भाइयों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

सोनो(जमुई):- केवाली में हुए हत्याकांड के विरोध में ग्रामीणों ने की आरोपित भाइयों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

सोनो(जमुई):- अज्ञात वाहन की ठोकर से पिंटू विश्वकर्मा की मौत

सोनो(जमुई):- अज्ञात वाहन की ठोकर से पिंटू विश्वकर्मा की मौत

सोनो(जमुई):-शराबबंदी के बावजूद शराब के नशे में सात शराबी गिरफ्तार

सोनो(जमुई):-शराबबंदी के बावजूद शराब के नशे में सात शराबी गिरफ्तार

सोनो ( जमुई ):–कुंभकरण की नींद सोया सोनो अस्पताल गंदर के हरनीटांड में फैला डायरिया ,   दर्जनों आक्रांत डीएम से शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टुटी निंद्रा, प्रभावित गांव पहुंच कर रही इलाज

सोनो ( जमुई ):–कुंभकरण की नींद सोया सोनो अस्पताल गंदर के हरनीटांड में फैला डायरिया ,   दर्जनों आक्रांत डीएम से शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टुटी निंद्रा, प्रभावित गांव पहुंच कर रही इलाज

. dhanbad:जी.जी.एल.सी.सी.ई. – 2023_ कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से 19464 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा – उपायुक्त

. dhanbad:जी.जी.एल.सी.सी.ई. – 2023_ कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से 19464 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा – उपायुक्त

Dhanbad:जे.जी.जी.एल.सी.सी.ई. – 2023 प्रातः 5:30 बजे से कार्यरत रहा कंट्रोल रूम

Dhanbad:जे.जी.जी.एल.सी.सी.ई. – 2023 प्रातः 5:30 बजे से कार्यरत रहा कंट्रोल रूम

सोनो(जमुई):-जमीन के लिए भाई-भाई का ना हुआ छह डिसमिस जमीन को ले दो भाइयों में मारपीट,घायल

सोनो(जमुई):- ततपरता दिखाते हुए सोनो  पुलिस ने लापता बच्चे को  दो घंटे में किया बरामद

सोनो(जमुई):- ततपरता दिखाते हुए सोनो  पुलिस ने लापता बच्चे को  दो घंटे में किया बरामद

फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की विभिन्न समस्याओं को लेकर  बैठक

सोनो (जमुई):-बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में पोषण मेला आयोजित पोषण मेला में कुपोषण से लड़ाई का संकल्प

सोनो (जमुई):-भेलुआ में जदयू की बैठक, बड़ी संख्या में ग्रामीणों का मिला समर्थन

सोनो (जमुई):–36 घंटे बाद भी बहाल नहीं हुई बिजली आपूर्ति हवा व बारिश के बाद सोनो में बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था

सोनो(जमुई):- भारी बारिश के कारण कई गांव का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूटा एक बरसात भी बर्दाश्त नहीं कर सका बेली पुल

सोनो(जमुई):- भारी बारिश के कारण कई गांव का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूटा एक बरसात भी बर्दाश्त नहीं कर सका बेली पुल

सोनो(जमुई):- सीएम के निर्देश पर बरनार नदी पर बना बेली पुल हुआ क्षतिग्रस्त,पुल एक ओर झुका,प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। 

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। 

सोनो (जमुई):–घर में गिरकर अगहरा में संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत

सोनो (जमुई):– सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपति घायल

Dhanbad:बिना चालान बालू का परिवहन करते टाटा 407 जब्त

सोनो (जमुई) :- बम निरोधक दस्ते ने बरामद बम को किया डिफ्यूज चरकापत्थर के पानीचुआं में मिला आइइडी, पुलिस ने विस्फोट कर किया निष्क्रिय

सोनो (जमुई):-मुसलाधर बारिश में ढह गया गरीब का आशियाना

सोनो(जमुई):- मुसलाधर बारिश के कारण बारह घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

मिलाद उन नबी को ले सोनो थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

मिलाद उन नबी को ले सोनो थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

भारतीय सर्वजन पार्टी के बाघमारा विधानसभा से भावी विधायक प्रतिनिधि होंगे रितेश कुमार

भारतीय सर्वजन पार्टी के बाघमारा विधानसभा से भावी विधायक प्रतिनिधि होंगे रितेश कुमार

अपराधियों ने बाइक सवार सेल्समैन से 40000 रुपये व मोबाइल लूट कर लोगो का आता देख बाइक छोड़ पैदल भागे

अपराधियों ने बाइक सवार सेल्समैन से 40000 रुपये व मोबाइल लूट कर लोगो का आता देख बाइक छोड़ पैदल भागे

सोनो(जमुई):-हिन्दी हमारी अस्मिता की पहचान

सहेलियों के साथ कर्मा पूजा के लिए फूल लेने घर से निकली दोनों बच्ची बेलाटांड़ डैम में डूबने से  मौत

Dhanbad:अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, एफआईआर दर्ज

Dhanbad:अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, एफआईआर दर्ज

Dhanbad:सैंकड़ों युवाओं ने थामा झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन!

Dhanbad:सैंकड़ों युवाओं ने थामा झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन!

सोनो (जमुई):–दहियारी ग्राम में जमाबंदी आधार लिंक के लिए लगा शिविर

सोनो (जमुई):–दहियारी ग्राम में जमाबंदी आधार लिंक के लिए लगा शिविर

सोनो (जमुई) :–सर्वे को लेकर  वंशावली में दर्ज होगा बेटी का नाम, देना होगा शपथ पत्र

सोनो (जमुई) :–सर्वे को लेकर  वंशावली में दर्ज होगा बेटी का नाम, देना होगा शपथ पत्र

Dhanbad:300 क्यूबिक फीट अवैध बालू के साथ 3 ट्रेक्टर जब्त बलियापुर थाना में एफआईआर की प्रक्रिया जारी

Dhanbad:300 क्यूबिक फीट अवैध बालू के साथ 3 ट्रेक्टर जब्त बलियापुर थाना में एफआईआर की प्रक्रिया जारी

Dhanbad:ईसीआरकेयू को ईसीआरएमयू का बिना शर्त समर्थन।वार्ता और आंदोलन के माध्यम से यूनियन मांगों को पूरा कराने के लिए संकल्पित – बी के सिंह , महामंत्री,ईसीआरएमयू।

Dhanbad:ईसीआरकेयू को ईसीआरएमयू का बिना शर्त समर्थन।वार्ता और आंदोलन के माध्यम से यूनियन मांगों को पूरा कराने के लिए संकल्पित – बी के सिंह , महामंत्री,ईसीआरएमयू।

सोनो(जमुई):- वज्रपात की चपेट में आने से युवक की मौत

सोनो(जमुई):- वज्रपात की चपेट में आने से युवक की मौत

सोनो(जमुई):-ग्रामीणों ने की सड़क व नाला निर्माण की मांग बरसात में तालाब में बदल जाती है सड़क

सोनो(जमुई):- सेवानिवृत्त शिक्षक निरंजन कुमार सिंह का निधन,शोक

सोनो(जमुई):- सेवानिवृत्त शिक्षक निरंजन कुमार सिंह का निधन,शोक

धनबाद:वृद्ध दंपत्ति ने लगाई बेटा बहू की प्रताड़ना से बचाने की गुहार

धनबाद:वृद्ध दंपत्ति ने लगाई बेटा बहू की प्रताड़ना से बचाने की गुहार

Dhanbad:प्रसवोत्तर अंतर्गर्भाशयी उपकरण पर प्रशिक्षण का आयोजन

Dhanbad:प्रसवोत्तर अंतर्गर्भाशयी उपकरण पर प्रशिक्षण का आयोजन

धनबाद:500 क्यूबिक फीट अवैध बालू लदा हाइवा जब्त सरायढेला थाना में एफआईआर दर्ज

धनबाद:500 क्यूबिक फीट अवैध बालू लदा हाइवा जब्त सरायढेला थाना में एफआईआर दर्ज

सोनो (जमुई):-आदर्श मध्य विद्यालय सोनो के बच्चे परिभ्रमण पर गए राजगीर, ऐतिहासिक स्थलों से होंगे रूबरू

सोनो (जमुई):-आदर्श मध्य विद्यालय सोनो के बच्चे परिभ्रमण पर गए राजगीर, ऐतिहासिक स्थलों से होंगे रूबरू

भगवान श्री गणेश का पूजा हवन और महाआरती के साथ सम्पन्न हुआ,

भगवान श्री गणेश का पूजा हवन और महाआरती के साथ सम्पन्न हुआ,

बिहार :मिलकर लड़ेंगे चुनाव रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए)और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी।

बिहार :मिलकर लड़ेंगे चुनाव रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए)और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी।

धनबाद प्रेस क्लब व एसजेएस अस्पताल के तत्वावधान में हेल्थ चेकअप कैंप का हुआ आयोजन

धनबाद प्रेस क्लब व एसजेएस अस्पताल के तत्वावधान में हेल्थ चेकअप कैंप का हुआ आयोजन

भारतीय सर्वजन पार्टी की सदस्यता अभियान चौरी चौरा के लक्ष्मणपुर से हुई शुरू

भारतीय सर्वजन पार्टी की सदस्यता अभियान चौरी चौरा के लक्ष्मणपुर से हुई शुरू

धनबाद स्टेशन में चलाया गया मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान के साथ-साथ मंडल के विभिन्न खण्डों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान

धनबाद स्टेशन में चलाया गया मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान के साथ-साथ मंडल के विभिन्न खण्डों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान

धनबाद:माननीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री का उपायुक्त ने किया स्वगत

धनबाद:माननीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री का उपायुक्त ने किया स्वगत

सोनो(जमुई):- दस दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग जमीन रजिस्ट्री करने गया बुजुर्ग निबन्धन कार्यालय चकाई से लापता

सोनो(जमुई):- दस दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग जमीन रजिस्ट्री करने गया बुजुर्ग निबन्धन कार्यालय चकाई से लापता

सोनो(जमुई): — बिभाग की कड़ाई के बावजूद  बिजली चोरी करते चार को पकड़ा, दर्ज कराया मुकदमा

भारतीय सर्वजन पार्टी (BSP) गोरखपुर के सभी विधान सभा सीटो पर लड़ेगी चुनाव- अशोक निषाद

भारतीय सर्वजन पार्टी (BSP) गोरखपुर के सभी विधान सभा सीटो पर लड़ेगी चुनाव- अशोक निषाद

सोनो (जमुई):-चरकापत्थर में एसएसबी व थम्हनके युवाओं के बीच क्रिकेट मैच  में एसएसबी ने थम्हन को 17 रनों से हराया

सोनो (जमुई):-चरकापत्थर में एसएसबी व थम्हनके युवाओं के बीच क्रिकेट मैच  में एसएसबी ने थम्हन को 17 रनों से हराया

सोनो(जमुई):- संतुलन बिगड़ने पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार घायल, रेफर

धनबाद पहुंचे उप महानिरीक्षक सुरेंद्र कुमार झा धनबाद थाना समेत महिला थाना का निरीक्षण किया

धनबाद पहुंचे उप महानिरीक्षक सुरेंद्र कुमार झा धनबाद थाना समेत महिला थाना का निरीक्षण किया

धनबाद:एसडीओ ने 400 घनफीट अवैध बालू लदे 4 टाटा 407 को किया जब्त

धनबाद:एसडीओ ने 400 घनफीट अवैध बालू लदे 4 टाटा 407 को किया जब्त

Dhanbad:जन शिकायत समाधान शिविर का होगा आयोजन, 15 दिनों में होगा शिकायतों का निपटारा

Dhanbad:जन शिकायत समाधान शिविर का होगा आयोजन, 15 दिनों में होगा शिकायतों का निपटारा

सोनो(जमुई):-छिलके में नहाने के दौरान पानी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत

सोनो(जमुई):-छिलके में नहाने के दौरान पानी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत

सोनो (जमुई);- शिक्षकों में अब नहीं रही के के  पाठक वाली भय अक्टूबर से ई शिक्षाकोष मोबाइल एप की उपस्थिति के आधार पर ही शिक्षकों को मिलेगा वेतन विभाग की सख्ती के बावजूद भी सैंकड़ों शिक्षक नहीं बना रहे आनलाइन हाजिरी

Dhanbad:उपायुक्त ने चलकरी में किया लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण

Dhanbad:उपायुक्त ने चलकरी में किया लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण

Dhanbad:नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत पर्यावरण उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

Dhanbad:नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत पर्यावरण उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

सोनो(जमुई):- पुलिस ने आरोपित देवर को 24 घंटे के भीतर झुंडों से किया गिरफ्तार शादी का झांसा देकर भाभी से यौन शोषण का मामला

सोनो(जमुई):- पुलिस ने आरोपित देवर को 24 घंटे के भीतर झुंडों से किया गिरफ्तार शादी का झांसा देकर भाभी से यौन शोषण का मामला

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर मगहर-चुरेब स्टेशनों के मध्य
आटोमेटिक सिगनलिंग की कमीशनिंग हेतु एनआई कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

जामताड़ा में पहली बार इनट्यूशन प्रोसेस कार्यशाला का समापन।

धनबाद: शाखा परिषद की बैठक में चुनाव की तैयारियों पर चर्चा-ईसीआरकेयू

धनबाद: शाखा परिषद की बैठक में चुनाव की तैयारियों पर चर्चा-ईसीआरकेयू

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आजसू नेता दुर्योधन महतो की उपस्तिथि मे मुवाजा की हुई वार्ता

%d bloggers like this: