नगर निगम व पंचायत चुनाव में पूरे ताकत के साथ उतरेगी आम आदमी पार्टी:-शोभन बनर्जी

आम आदमी पार्टी धनबाद के मीडिया प्रभारी शोभन बनर्जी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की आने वाले नगर निगन चुनाव और पंचायत चुनाव में पूरे ताकत के साथ उतरेगी आम आदमी पार्टी।इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय नेता सह झारखंड प्रभारी दुर्गेश पाठक के द्वारा एक चार सदस्य कमिटी बनाया गया है।साथ ही आने वाले समय में आम आदमी पार्टी धनबाद जमीनी स्तर पर जनता तक पहुंचेगी और धनबाद के जन समस्याओं के बारे जनता से राय लेगी जिसके तहत आगे धनबाद के आने वाले समय में आम आदमी पार्टी धनबाद नगर निगम के द्वारा किए गए भ्रष्ट कार्यों का समाधान करने का काम करेगा। साथ ही कहा की धनबाद के कथित विकाश पुरुष कहे जाने वाले पूर्व मेयर के द्वारा धनबाद को बत से बदतर बना दिया गया है जिसका पोल खुल चुका है।संयोग से पांच साल के नगर निगम द्वारा किए गए विकाश का पोल इस दो दिन के बारिश ने भी खोल दिया है लगभग धनबाद बारिश से जलमग्न हो गया ऐसे ही आज भी धनबाद में रोड, नाली,गंदगी,पार्किंग जैसे बहुत सी समस्या अभी भी मौजूद है धनबाद में जिसका समाधान एक ही है आम आदमी पार्टी।
आम आदमी पार्टी धनबाद के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।भाजपा के मुख्यमंत्री से लेखन मेयर तक ने धनबाद का बेडा गर्क कर दिया है। सरकार बदलने के बाद भी धनबाद में कोई विशेष फर्क नहीं पड़ा है। धनबाद की जनता अब बदलाव चाहती है।


Related posts