05 फरवरी 2025 , गौरी बाजार (देवरिया/उत्तर प्रदेश) भारतीय सर्वजन पार्टी प्रधान कार्यालय गौरी बाजार में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक निषाद ने भा.स.पा उत्तर प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश सचिव- डा. कर्म कुमार निषाद, गोरखपुर जिला सचिव सोनू भारती, भासपा युवा मोर्चा गोरखपुर में जिला महासचिव पियूष यादव, जिला सचिव रवि निषाद, जिला प्रभारी चंदन यादव, भासपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा गोरखपुर में जिला सचिव इंदल, जिला प्रभारी दिलीप कुमार गौड़, भासपा अनुसूचित जाति मोर्चा गोरखपुर में जिला प्रभारी ललबचन, भासपा ब्लाक सरदारनगर कार्यसमिति ब्लाक प्रभारी, राजपति यादव, अनिल यादव का मनोनयन किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक निषाद ने कहा 25 प्राथमिक नये सदस्य बनाने वाले व्यक्ति को सक्रिय सदस्य बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दिया।
भासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक निषाद ने कहा प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ में दबे कुचले गए लोगो का सही आंकड़ा देश के सामने आना चाहिए, भाजपा नेतृत्व केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार व सरकारी मशीनरी सही आंकड़ा को छुपाने का कार्य कर रही है, श्री निषाद ने कहा महाकुंभ घटना की निष्पक्ष जांच ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (जेपीसी) से कराई जाए। श्री निषाद ने कहा महाकुंभ में मृतक परिवार को मुआवजा धनराशि 25लाख रुपए के साथ सभी मृतक आश्रित को एक एक सरकारी नौकरी दे उत्तर प्रदेश सरकार।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक निषाद ने कहा भारतीय सर्वजन पार्टी सभी जाति व सभी धर्म को एक साथ लेकर चलती है, किसी के साथ कोई भेद भाव नहीं होता है, श्री निषाद ने कहा देश में खासकर उत्तर प्रदेश में पार्टी को काफी मजबूती मिल रही है, सभी समाज के लोग पार्टी में जुड़ रहे है, राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक निषाद ने कहा एक लक्ष्य 2027 में बनाना है गठबंधन भासपा की सरकार। उक्त मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक निषाद, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र यादव, प्रदेश महासचिव अंबेलाल प्रजापति, जिला महासचिव अजय कुमार शर्मा,देवरिया युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक निषाद, हरीशंकर निषाद, गोरखपुर जिला महासचिव पुल्लू यादव, अशोक शर्मा,जितेंद्र भारती, शिव कुमार सहित अनेक लोगो ने बधाई दिए।
भवदीय
(अशोक निषाद)
राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारतीय सर्वजन पार्टी
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg?w=640)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=640%2C163)
You must log in to post a comment.