महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ दी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी, रविंद्र जडेजा नए कप्तान



महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। फ्रेंचाइजी ने रविंद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपने का फैसला किया है। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत यानी साल 2008 से ही सीएसके की कप्तानी करते आए हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके ने 4 बार आईपीएल का खिताब जीता।5 बार उपविजेता रही। यही नहीं! धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 2 बार चैंपियंस लीग का भी खिताब दिलाया। अब धोनी ने इस विरासत को अगली पीढ़ी को सौंपने का फैसला किया है।

Related posts