बंगलौर मे आयोजित राष्ट्रीय पिकलबाँल वूमेन कप का समापन,झारखंड को मिला एक पदक





धनबाद: सोमवार को झारखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के सह सचिव बी.सुधीर ने जानकारी दी कि 11और 12 जुन को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला पिकलबाँल चैम्पियनशिप मे झारखंड की भूमी एकघरा और कृतिका बगेडिया कि जोडी ने ब्रौंज मेडल लेकर झारखंड को गौरवान्वित किया।विदित हो कि इंडियन पिकलबाँल एसोसिएशन और कर्नाटक सरकार के युवा एंव खेल कुद विभाग द्वारा आयोजित हुए चैम्पियनशिप मे गुजरात दो गोल्ड लेकर चैम्पियन बना जबकि महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश और झारखंड को भी मेडल प्राप्त हुआ।15राज्यों की खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था।झारखंड पिकलबाँल एसोसिएशन के सचिव प्रभात कुमार को वहाँ सम्मानित भी किया गया।इस गौरवान्वित पल को झारखंड पिकलबाँल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोहित कुमार झारखंड पिकलबाँल एसोसिएशन के ट्रेजरर सीए ब्रह्म देव प्रसाद और एसोसिएशन के सदस्य नितेश नंदन भी देखने के लिए बंगलौर के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में मौजूद थे।झारखंड पिकलबाँल के सहसचिव बी.सुधीर मेडल प्राप्त करने वाली दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बताया कि झारखंड लौटने पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।झारखंड पिकलबाँल के अध्यक्ष राजेश जालान,देवराज आनंद, नीता सहाय,जिला सचिव बिकास सिन्हा, संतोष शर्मा, राजु सिंह, कौशल राज,संजीत कुमार, प्रणव कुमार, राजेश सिन्हा ने बधाई दिया।इंडियन पिकलबाँल सचिव रजथ कांकड,सिनियर उपाध्यक्ष रंजन गुप्ता, मध्यप्रदेश के पिकलबाँल सचिव बलवंत सोलंकी, बिहार के पिकलबाँल अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने झारखंड के खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य कि शुभकामनाएं और बधाइयां दी.

Related posts