अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता
धनबाद:सिजुआ स्टेडियम आयोजित अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमिफाईनल मैच में रांची ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में धनबाद को 4-3 गोलो से पराजित कर फाईनल में प्रवेश किया। फाईनल में रांची का भीड़ंत जमशेदपूर से 23 को चक्रधरपूर में होगा। मैच का उदघाटन बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक अनूप कुमार राय, परियोजना पदाधिकारी अरविंद कुमार झा, जिला संघ के पदाधिकारी मो फैयाज अहमद, मो सलाउद्दीन, मृदुल बोस, शुभंकर सरकार, सीजुआ स्पोर्ट्स एंड कल्चर एकेडमी के महासचिव सुरेंद्र सिंह, सतीश सिंह, शकील अहमद, संजय एंथोनी, विक्रम सिंह, वीरेंद्र रवानी, उदय मिश्रा, सुनील मिश्रा, स्वरूप चटर्जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।मध्यांतर से पूर्व धनबाद की टीम 3-0 गोलो से बढ़त बनाया रखा था, लेकिन रांची के खिलाड़िय ने ज़बरदस्त खेल खेलते हुए धनबाद को 4-3 गोलो से हरा दिया। धनबाद के बिरसा टुडू का हैट्रिक सहित तीन गोल काम नही आया। खेल की शुरूआत में धनबाद आक्रामक खेला जिसका फायदा धनबाद को खेल के 5 वें मिनट में ही मिला। बिरसा टुडू ने पहला गोल दाग टीम को 1-0 गोल की बढ़त दिला दी। खेल के 17 वें मिनट में धनबाद के बिरसा ने दूसरा गोल दाग दिया। खेल के 31 वें मिनट में धनबाद के बिरसा ने तिसरा गोल दाग टीम को 3-0 गोल की बढ़त दिला दी। खेल के 40 वें मिनट में रांची के सोमरा मुंडा ने पहली गोल दाग टीम में जोश भरा। फिर देखते ही देखते खेल के 43 वें मिनट में रांची के रोहित कुमार ने दूसरा गोल दाग टीम को 2-3 गोलो के अंतर पर खड़ा कर दिया। मध्यांतर के बाद तो जैसे रांची के खिलाड़ियों में नया जोश आ गया। इसी बीच खेल के 49 वें मिनट में रांची के मंजीत को आक्रामक खेल के कारण लाल कार्ड देखना पड़ा। मध्यांतर के बाद रांची ने दो और गोल दाग धनबाद के मुंह से जीत छीन ली। खेल के 56 वें मिनट में रोहित तिग्गा ने किमती गोल दाग रांची को बराबरी पर खड़ा कर दिया।अंतिम क्षणों में खेल के 80 वें मिनट में शंकर उरांव ने रांची के विजयी गोल दाग दिया और अंतत धनबाद को 3-4 गोलो से हार का मुंह देखना पड़ा। निर्णायक की भूमिका अमृत टांग, सुचित टोप्पो, प्रदीप्तो सरकार, चिंटू हाजरा, मैच कमिश्नर सुरेंद्र बाहादूर सिंह, ने निभाया।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg?w=640)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=640%2C163)