बुलन्दशहर सिकन्दराबाद में चल रही रामलीला में आज चतुर्थ दिन की लीला में भगवान श्री राम ने , साधुओं की सुरक्षा हेतु ताड़का व सुबाहू का किया वध


हमारे भारत देश की पावन भूमि पर विष्णु भगवान के कई अवतार हुए हैं जैसे भगवान श्री राम, भगवान श्री कृष्ण जी महाराज, वामन अवतार आदि। जिसमें से भगवान श्री राम की लीला अपरंपार व शील व शांत स्वभाव बताया गया है।
वही लीला भगवान श्री राम की लीला का वर्णन वर्षो से किया जाता रहा है ताकी हमारे परिवार के बच्चो को प्रभु श्री राम के आदर्शो पर चलना व कर्तवय परायण, एंव आज्ञा पालन करना, भाई के लिए राज का त्याग करना आदि जैसे संस्कारों मिल सकें उन्हीं प्रेरणा को दिखाने को लेकर रामलीला का मंचन किया जाता रहता है।
उसी क्रम में यूपी के जिला बुलन्दशहर के तहसील सिकन्दराबाद में चल रही रामलीला के चतुर्थ दिन में आज भगवान श्री राम ने ताड़का व खर दूषण का वध कर दिया ओर अहल्या का चरण रज लगाकर उद्वार करने की लीला का मंचन व्यास पं पंकज शर्मा वृंदावन ने बड़े सुंदर तरीके से किया गया।
भगवान श्री राम व लक्ष्मण जब उनके साथ वन में गये ओर साधुओं की रक्षा करने लगे एक राक्षसी ताड़का आ गयी साधुओं को परेशान करने लगी तभी भगवान श्री राम ने उसको मोक्ष धाम पहुंचा दिया। ताड़का के मरने की खबर पर खर ओर दूषण नाम के राक्षस भी राम राम जी को मारने आ धमकें ओर युद्ध करने लगे तभी राम जी ने इन दोनों को भी अपने धाम पहुंचा दिया। जब साधुओं के हवन यज्ञ पूरे हो गये ओर राक्षसों का आतंक भी कम हो गया तभी मिथ्यानगरी से राजा जनक की पुत्री के सीता स्वंयवर की सूचना गुरु विश्वामित्र को देने राजा जनक के दुत आ गये ओर जनकपुरी में आने का निमंत्रण देने को कहा इस सूचना पर गुरु विश्वामित्र ने राम लक्ष्मण को साथ लेकर जनकपुरी जाने लगे तो रास्ते में गौतम ऋषिः की पत्नी अहल्या जो गौतम ऋषिः द्वारा पाषाण होने का श्राप भोग रही थी दिखाई दी तभी भगवान राम व लक्ष्मण ने गुरु विश्वामित्र से पूछा यह कौन है तभी गुरु ने सारा वृतान्त कह सुनाया इस वृतान्त को सुनकर भगवान श्री राम ने उस पाषाण बनी अहल्या को अपनी चरण रज लगाकर उसका उद्वार कर दिया ओर पुनः स्त्री रुप दे दिया। इस प्रकार की यहाँ तक लीला का बखान व मंचन व्यास श्री पं पंकज ने बड़े ही सुंदर तरीके से किया।
आज की इस लीला का मंच संचालन पं अरविंद दीक्षित ने किया।
इस मंचन की रिपोर्ट पेश है।
ब्यूरों- पवन शर्मा बुलन्दशहर।
आजाद दुनिया न्यूज ।

Related posts