![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_960,h_1280/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221010-WA0002.jpg)
आजकल हमारे भारत देश में हिंदूस्तानी राष्ट्रीय परिवार सेवा समिति एक ऐसा संगठन है जो की लगातार बेराहारा लोगों की सहायता करता रहता है ओर सामाजिक कार्य क्षेंत्र में बड़-चढ हिस्सा लेता नजर आता है। ऐसा ही एक सामाजिक कार्य करने के लिए शिक्षा के क्षेंत्र में एक ऐसे शख्स को सम्मानित करने की ठानी जो की नगर सिकन्दराबाद निवासी है।
उसी क्रम में जिला बुलन्दशहर के तहसील सिकन्दराबाद में हिंदुस्तानी राष्ट्रीय परिवार की राष्ट्रीय अध्यक्ष आँचल त्यागी ने आगमन किया ओर नगर के प्रतिष्ठित स्कूल एम0एस0 इंटर कोलिज के प्रबंधक नितिन भटनागर के समिति के कार्यालय पर आकर एक सभा आयोजित कर भटनागर का स्वागत सत्कार शॉल पहनाकर व प्रतिक चिन्ह एंव बुंगा देकर किया। इसके बाद स्कूल प्रबंधक नितिन भटनागर के तरफ से भी हिंदुस्तानी राष्ट्रीय परिवार के पदाअधिकारीओं आँचल त्यागी, शोभा श्रीवास्तव, कुमारी दिशा, नीरज त्यागी का स्वागत सत्कार प्रतिक चिन्ह व बुंगा देकर किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आँचल त्यागी ने बताया कि हमारे इस संगठन में 28 हजार सेवादार / सदस्य अपनी सेवा प्रदान कर रहे है। ओर हम इस संगठन को आगे बढा़ते हुए शिक्षा जगत के क्षेत्र में जिला बुलन्दशहर के तहसील सिकन्दराबाद में एक इस स्कूल के प्रबंधक नितिन भटनागर को सम्मानित किया है ओर उनसे इस संगठन में सहयोग करने की अपील की है। इस अपील को स्वीकार करते हुए भटनागर जी ने इस संगठन में सदस्यता ग्रहण करने का आश्वासन दिया ओर कहा कि मैं आज से इस संगठन को तन-मन-धन से भरपूर सहयोग करूंगा।
इस कार्यक्रम के बाद सभी लोगों ने वृक्षारोपण किया।
इसी मान सम्मान के कार्यक्रम में हिंदुस्तानी राष्ट्रीय परिवार की राष्ट्रीय अध्यक्ष आँचल त्यागी के साथ शोभा श्रीवास्तव, कुमारी दिशा श्रीवास्तव, साधना शर्मा, नीरज तयागी, राजीव गोयल, प्रवीन भटनागर, उमेश सकसैना, भुनेशवर शर्मा, राजेन्द्र गौड़, राजकुमार सैनी, पंकज अग्रवाल, संजीव शर्मा, शकिल अहमद, दवैद्र शर्मा देवो, महादेव प्रसाद द्विवेदी, प्रकाश रावत आदि लोग इस स्वागत सत्कार के कार्यक्रम में शामिल रहे ओर सभी ने अपने-अपने सुविचार अलग-अलग अंदाज में रखें।
इस कार्यक्रम की रिपोर्ट पेश है।
ब्यूरों- पवन शर्मा बुलन्दशहर।
आजाद दुनिया न्यूज।
दि0-10/10/2022
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)