अवैध पेंठ बाजार को रोकने हेतु सड़को पर उतरे नगर पालिका कर्मी



बता दे की सरकार की मंशा है की जो पेंठ बाजार नगर के आबादी वाले क्षेत्रों में लगायी जा रही है उसे शहर से बाहर लगायी जाये उसी क्रम में पेंठ बाजार नगर के बाहर लगाने का हुक्म उ0प्र0 सरकार ने सुनाया था उस हुक्म का पालन कराने को लेकर नगर प्रशासन ने पेंठ बाजार को नगर से बाहर लगवाना शुरू कर दिया मगर कुछ ऐसे सामाजिक तत्व हे जो की कानून को ठेंगा दिखाते हुए अपनी हठधर्मी व बाहुबल दिखाते हुए पुरानी जगह पर पेंठ बाजार को लगवा देते हैं। उसी को रोकने के लिए नगर प्रशासन समय-समय पर रोकने का अभियान चला कर रोकने की कोशिश करता है मगर वो पेंठ बाजार के बैखोफ ठेकेदार बार-बार वही पर पेंठ बाजार लगवा देते हैं।
उसी अवैध पेंठ को रोकने के लिए आज जिला बुलन्दशहर के तहसील सिकन्दराबाद में नगर पालिका प्रशासन सड़को पर उतर पड़ा ओर आज सुबह से ही पेंठ बाजार को लगने नहीं दिया।
नगर पालिका ई0ओ विनोद कुमार ने बताया की सरकार के आदेश पर पेंठ बाजार को नगर सिकन्दराबाद देहात जेवर रोड़ पर मुकंद गढी़ के पास लगवानी शुरु करा दी थी मगर पेंठ व्यापारी अपनी हठधर्मी के मनमानी के चलते पुरानी जगह पर पेंठ लगा लेते हैं ओर हम लोगों ने अनेको बार इस पेंठ को बंद कराने का अभियान चलाया था मगर ये पेंठ व्यापारी अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं उसी को रोकने के लिए आज सुबह से हमारी पालिका टीम ने पेंठ नहीं लगने दी ओर बताया की आगे भी नहीं लगने दी जायेगी। ओर बताया की इस अभियान में नगरीय पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला है।
इस अभियान में नगर पालिका ई0ओ विनोद कुमार मय स्टाफ के व नगर कोतवाल राजपाल सिंह तोमर मय फोर्स के मौके पर मुस्तैद नजर आये।
इस मामले की रिपोर्ट पेश है।
ब्यूरों- पवन शर्मा बुलन्दशहर।
आजाद दुनिया न्यूज
दि0-05/01/2023

Related posts