यूपी के जिला बुलन्दशहर के तहसील सिकन्दराबाद में आज क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने अपने आवास एस0डी0एम कॉलोनी में जनता दरबार लगाकर फरियादीयों की फरियादी सुनी। इस जनता दरबार में क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने क्षेत्र से आई जनता की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना ओर उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण कराने का फरमान सुनाया। माननीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह जी ने कहा कि हर व्यक्ति की समस्याओं का पूरी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता से न्यायोचित समाधान शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होती है। अधिकारी संवेदनशीलता से लोगों की समस्याओं को सुने और गुणवत्तापूर्वक में त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
इस मौके की कुछ झलकी पेश है।
ब्यूरों- पवन शर्मा बुलन्दशहर।
आजाद दुनिया न्यूज
दि0-18/03/2023

